1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आफत बनी यात्रा! दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में बेकाबू भीड़, खिड़की से चढ़ने को मजबूर यात्री, Photo

CG News: रायपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में इन दिनों हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। यात्रियों की भारी भीड़ के चलते ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं है, जिससे सफर करना किसी चुनौती से कम नहीं रह गया है।

3 min read
Google source verification
आफत बनी यात्रा! दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में बेकाबू भीड़, खिड़की से चढ़ने को मजबूर यात्री, Photo

CG News: रायपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में इन दिनों हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। यात्रियों की भारी भीड़ के चलते ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं है, जिससे सफर करना किसी चुनौती से कम नहीं रह गया है। स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि लोग जान जोखिम में डालकर खिड़कियों के जरिए कोच में घुसने को मजबूर हो रहे हैं।

आफत बनी यात्रा! दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में बेकाबू भीड़, खिड़की से चढ़ने को मजबूर यात्री, Photo

मंगलवार को गाड़ी संख्या 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस निर्धारित समय से करीब 20 मिनट देरी से शाम 4:25 बजे रायपुर स्टेशन पहुंची। ट्रेन के रुकते ही यात्रियों की भीड़ अनियंत्रित हो गई और लोग किसी तरह अंदर घुसने की कोशिश करने लगे।

आफत बनी यात्रा! दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में बेकाबू भीड़, खिड़की से चढ़ने को मजबूर यात्री, Photo

जनरल कोच पूरी तरह भरे हुए थे, लेकिन इसके बावजूद कई यात्री खिड़की से अंदर चढ़ते नजर आए। स्थिति इतनी गंभीर थी कि स्लीपर कोच भी जनरल डिब्बों की तरह ठसाठस भरे हुए थे।

आफत बनी यात्रा! दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में बेकाबू भीड़, खिड़की से चढ़ने को मजबूर यात्री, Photo

सबसे चिंताजनक पहलू यह रहा कि इतनी भीड़ और अव्यवस्था के बावजूद मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी नजर नहीं आया। सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होने के कारण हादसे की आशंका लगातार बनी रही। यात्रियों ने बताया कि इस तरह की स्थिति रोजाना बन रही है, लेकिन रेलवे प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

आफत बनी यात्रा! दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में बेकाबू भीड़, खिड़की से चढ़ने को मजबूर यात्री, Photo

जानकारी के अनुसार, दिल्ली रूट की कई ट्रेनें लंबे समय तक रद्द (कैंसिल) रहने के बाद 24 अप्रैल से फिर शुरू हुई हैं। हालांकि, ट्रेनों के बहाल होने के बावजूद यात्रियों की संख्या इतनी अधिक है कि सीटों की भारी कमी बनी हुई है।

आफत बनी यात्रा! दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में बेकाबू भीड़, खिड़की से चढ़ने को मजबूर यात्री, Photo

यात्रियों का कहना है कि दिल्ली जाने के लिए कन्फर्म टिकट मिलना लगभग असंभव हो गया है। वेटिंग लिस्ट लंबी होती जा रही है और मई के पहले सप्ताह तक स्थिति में सुधार के आसार कम नजर आ रहे हैं।

आफत बनी यात्रा! दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में बेकाबू भीड़, खिड़की से चढ़ने को मजबूर यात्री, Photo

भीड़ के चलते यात्री अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। खिड़की से चढ़ना और दरवाजों पर लटककर यात्रा करना गंभीर दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा है।

आफत बनी यात्रा! दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में बेकाबू भीड़, खिड़की से चढ़ने को मजबूर यात्री, Photo

यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि दिल्ली रूट पर अतिरिक्त कोच जोड़े जाएं और जरूरत पड़ने पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएं, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और यात्रियों को सुरक्षित यात्रा का अवसर मिल सके।