3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raipur: बीजेपी की राज्यसभा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने छत्तीसगढ़ के सीएम साय से की मुलाकात

सीएम विष्णुदेव साय ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि लक्ष्मी वर्मा उच्च सदन में छत्तीसगढ़ की जनभावना को संवेदनशीलता के साथ उठाएंगी...

2 min read
Google source verification
Laxmi Verma

राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Election) के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 3 मार्च को उम्मीदवारों का ऐलान किया। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा को छत्तीसगढ़ से उम्मीदवार बनाया गया है। लक्ष्मी वर्मा ने रायपुर (Raipur) में देर शाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सीएम हाउस में मुलाकात की।

Laxmi Verma

सीएम साय ने लक्ष्मी वर्मा को होली (Holi) की शुभकामनाओं सहित उन्हें छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाए जाने पर शुभकामनाएं दीं। साथ ही कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि वे उच्च सदन में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की जनभावनाओं, प्रदेश के हितों और विकास से जुड़े प्रत्येक महत्वपूर्ण मुद्दे को पूरी दृढ़ता, स्पष्टता और संवेदनशीलता के साथ उठाएंगी।

Laxmi Verma

इस अवसर पर लक्ष्मी वर्मा (BJP Candidate Laxmi Verma) के साथ वन मंत्री केदार कश्यप, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सुशांत शुक्ला, राम गर्ग आदि भी उपस्थित थे।