
कांग्रेस की न्याय यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा की कांग्रेस को क्षमा यात्रा निकालनी चाहिए।

छत्तीसगढ़ के रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में निकली छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा 6वें दिन बुधवार को सड्डू से निकलकर गांधी मैदान में विशाल आमसभा में तब्दील हुई।

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, छत्तीसगढ़ में जो होता है, वो दिल्ली के इशारे से होता है।

इस पहले यात्रा में प्रदेश प्रभारी पायलट, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुयमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव सहित तमाम वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, यह न्याय यात्रा का विराम है। छत्तीसगढ़ के लोगों को जब तक न्याय नहीं मिलता है, तब तक यह यात्रा जारी रहेगी।

प्रदेश प्रभारी पायलट ने कहा, इस न्याय यात्रा के माध्यम से कांग्रेस ने जनता के बीच में विश्वास कायम करने का काम किया है। उन्होंने यहां सत्ता चलाने वाले लोग दिल्ली में बैठे है। छोटे, मोटे काम करने लिए दिल्ली की अनुमति जरूरी है

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बैज ने कहा, इस 9 महीने की सरकार ने छत्तीसगढ़ को जलने में मजबूर कर दिया और छत्तीसगढ़ को दूसरा मणीपुर बनाने जा रहा है। 9 महीने की सरकार में लगातार लूट, चोरी, हत्या, डकैती, चैन स्नैचिंग और छोटी बच्ची से लेकर माता, बहनें सुरक्षित नहीं हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बैज ने कहा, इस 9 महीने की सरकार ने छत्तीसगढ़ को जलने में मजबूर कर दिया और छत्तीसगढ़ को दूसरा मणीपुर बनाने जा रहा है।