19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chaitra Navratri 2026: सात समंदर पार आस्था की लहरें… चैत्र नवरात्र के साथ नव संवत्सर 2083 की शुरुआत, देखें Photo

Chaitra Navratri 2026: आस्था, विश्वास के महापर्व चैत्र नवरात्र पर गुरुवार से छत्तीसगढ़ के शक्तिपीठों में आस्था का सागर उमड़ेगा। राजधानी के मंदिरों में भी ज्योत कलश प्रज्ज्वलित किए गए हैं।

3 min read
Google source verification

रायपुर

image

Shradha Jaiswal

image

Rajiv Ranjan Raina

Mar 19, 2026

Chaitra Navratri 2026: सात समंदर पार आस्था की लहरें… चैत्र नवरात्र के साथ नव संवत्सर 2083 की शुरुआत, देखें Photo(photo-patrika)

आस्था, विश्वास के महापर्व चैत्र नवरात्र पर गुरुवार से छत्तीसगढ़ के शक्तिपीठों में आस्था का सागर उमड़ेगा। राजधानी के मंदिरों में भी ज्योत कलश प्रज्ज्वलित किए गए हैं। इस बार रावांभाठा स्थित बंजारी माता धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंगलकामना के लिए भी विशेष ज्योत प्रज्ज्वलित की जाएगी।

देश के अन्य हिस्सों के साथ ही सात समंदर पार अमरीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों से भी श्रद्धालुओं ने अपने ज्योत कलश स्थापित कराए हैं। यह ²श्य आस्था की उस डोर को दर्शाता है, जो सीमाओं से परे लोगों को एक साथ जोड़ती है।

Chaitra Navratri 2026: सात समंदर पार आस्था की लहरें… चैत्र नवरात्र के साथ नव संवत्सर 2083 की शुरुआत, देखें Photo(photo-patrika)

बुधवार की शाम तक ज्योत कलश के लिए मंदिर परिसर के कार्यालय में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। वहीं, मंदिर को आकर्षक लाइङ्क्षटग से सजाया गया है।

Chaitra Navratri 2026: सात समंदर पार आस्था की लहरें… चैत्र नवरात्र के साथ नव संवत्सर 2083 की शुरुआत, देखें Photo(photo-patrika)

मां महामाया मंदिर रायपुर के पुजारी पंडित मनोज शुक्ला ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सौरग्रह मंडल का राजा सूर्यदेव हैं लेकिन जिस दिन नव संवत का आरंभ होता है, उस दिन के वार के अनुसार उस वर्ष के आकाशीय राजा तथा अन्य पदाधिकारी गणों का निर्धारण होता है। गुरुवार को नया संवत शुरू हो रहा है। इसलिए राजा बृहस्पति रहेंगे। यह संवत्सर रौद्र है।

Chaitra Navratri 2026: सात समंदर पार आस्था की लहरें… चैत्र नवरात्र के साथ नव संवत्सर 2083 की शुरुआत, देखें Photo(photo-patrika)

नव संवत्सर पर घर की छत पर ध्वजा लगाने से मनोकामना पूरी होती है। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन विधि-विधान से ध्वजा का पूजन कर इसे लगाना चाहिए। इससे परिवार पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आर्थिक संकट नहीं आता है।

Chaitra Navratri 2026: सात समंदर पार आस्था की लहरें… चैत्र नवरात्र के साथ नव संवत्सर 2083 की शुरुआत, देखें Photo(photo-patrika)

नववर्ष विक्रम संवत 2083 के अवसर पर रामराज परिवार द्वारा बुधवार को रायपुर के सप्रे मैदान, बूढ़ापारा से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान राम की प्रतिमा के श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

Chaitra Navratri 2026: सात समंदर पार आस्था की लहरें… चैत्र नवरात्र के साथ नव संवत्सर 2083 की शुरुआत, देखें Photo(photo-patrika)

रामराज परिवार की शोभायात्रा भव्य स्वरूप और सांस्कृतिक विविधता के लिए जानी जाती है। इस बार यात्रा में महाराष्ट्र का ढोल, बनारस का डमरू, नागपुर का धमाल विशेष आकर्षण के केंद्र रहे।

Chaitra Navratri 2026: सात समंदर पार आस्था की लहरें… चैत्र नवरात्र के साथ नव संवत्सर 2083 की शुरुआत, देखें Photo(photo-patrika)

सिन्धु शक्ति संस्था की ओर से भगवान झूलेलाल के चेट्रीचंड्र महोत्सव पर आंबेडकर अस्पताल में मरीजों को फल आदि का वितरण किया गया। जिसको पाकर मरीजों ने $खुशी जताई और इस तरह संस्था ने उन्हें धार्मिक पर्व की खुशियों में शामिल किया। इसी कड़ी में 19 मार्च को हीरापुर स्थित प्रेरणा मूक-बधिर आश्रम में पहुंचेंगे।