23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Budget Session: बजट सत्र से पहले छत्तीसगढ़ बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई

Raipur: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी को होगा शुरू। 24 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट किया जाएगा पेश...

2 min read
Google source verification
Raipur

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Deo Sai) की मौजूदगी में शनिवार को सीएम हाउस नवा रायपुर में भाजपा विधायक दल की अहम बैठक हुई। इसमें विधानसभा के बजट सत्र (Budget Session) की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

Raipur

बीजेपी विधायक दल (BJP Legislative Party) की बैठक में तय किया गया कि विपक्ष के सभी आरोपों का तथ्यों के साथ जवाब देंगे। विपक्ष (Opposition) के रवैए के आधार पर सत्ता पक्ष में आक्रामक रुख अपनाया जाएगा।

Raipur

भाजपा के सभी नए विधायकों को विधानसभा (Assembly) में पूरी तैयारी के साथ आने के निर्देश दिए गए।

Raipur

बता दें कि छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी को शुरू हो रहा है। सत्र के पहले दिन की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण (Governor's Address) से होगी।

Raipur

वित्त मंत्री ओपी चौधरी (Finance Minister OP Choudhary) सोमवार को सदन में आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey) पेश करेंगे। 24 फरवरी को राज्य बजट पेश किया जाएगा।

Raipur

बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, डिप्टी सीएम अरुण साव व विजय शर्मा सहित मंत्रिमंडल (Cabinet) के अन्य सहयोगी और विधायक शामिल हुए।