31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raipur: भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव 2026 में शामिल हुए सीएम साय

Chhattisgarh के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि भगवान महावीर का सत्य व अहिंसा का संदेश हमारा पथ प्रदर्शक...

2 min read
Google source verification
Raipur

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 31 मार्च को राजधानी रायपुर (Raipur) के एमजी रोड स्थित दादाबाड़ी तीर्थ में आयोजित भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव 2026 में शामिल हुए।

Raipur

मुख्यमंत्री साय (CM Vishnu Deo Sai) ने दादाबाड़ी परिसर स्थित जिनमंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

Raipur

सीएम साय ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी (Lord Mahavir Swami) का सत्य और अहिंसा का संदेश समस्त मानवता के लिए पथ प्रदर्शक है, जो हमें त्याग, तपस्या, करुणा और आत्मसंयम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आज एक सुखद संयोग है कि भगवान महावीर जयंती (Mahavir Jayanti) के पावन अवसर पर देश नक्सलवाद (Naxalism) के अंत की दिशा में निर्णायक उपलब्धि की ओर अग्रसर है।

Raipur

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव 2026 (Bhagwan Mahavir Janmakalyanak Mahotsav) में मुख्यमंत्री ने समाजसेवा, पत्रकारिता और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को जैन रत्न अलंकरण से सम्मानित किया।

Raipur

कार्यक्रम में रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, लोकेश कावड़िया, भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रेश शाह, विकास सेठिया, आनंद जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाज (Jain Samaj) के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।