29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IGKV का 10वां दीक्षांत समारोह: CM साय और राज्यपाल डेका हुए शामिल, 4 हजार से अधिक विद्यार्थियों को प्रदान की उपाधि, देखें Photos

IGKV 10th Convocation: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह 1 फरवरी 2024 को आयोजित किया गया। इस भव्य समारोह में कुल 4191 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई।

5 min read
Google source verification
 IGKV का 10वां दीक्षांत समारोह: CM साय और राज्यपाल डेका हुए शामिल, 4 हजार से अधिक विद्यार्थियों को प्रदान की उपाधि, देखें Photos

IGKV 10th Convocation: देश के लगभग 30 करोड़ बच्चे और युवा विभिन्न स्तरों पर शिक्षा प्राप्त कर रहें हैं। इस समूह के उज्जवल भविष्य के लिए गुणवत्ता भोजन, शिक्षा एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सभी की प्राथमिकता है।

 IGKV का 10वां दीक्षांत समारोह: CM साय और राज्यपाल डेका हुए शामिल, 4 हजार से अधिक विद्यार्थियों को प्रदान की उपाधि, देखें Photos

IGKV 10th Convocation: इसी को दृष्टिगत रखते हुए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू कर पूरे देश में शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम खोले गए हैं, जिसमें डिग्री के साथ कौशल विकास को प्राथमिकता दी गई है। भारत को 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। यह उद्गार राज्यपाल रमेन डेका एवं कुलाधिपति इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर ने विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में व्यक्त किये।

 IGKV का 10वां दीक्षांत समारोह: CM साय और राज्यपाल डेका हुए शामिल, 4 हजार से अधिक विद्यार्थियों को प्रदान की उपाधि, देखें Photos

IGKV 10th Convocation: राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 10 वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने से पूर्व विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री राम विचार नेताम और इंटरनेशनल सेंटर फॉर जेनेटिक इंजिनियरिंग एण्ड बायोटेक्नोलॉजी, नई दिल्ली के पूर्व महानिदेशक डॉ. वांगा शिवा रेड्डी विशेष रूप से उपस्थित थे।

 IGKV का 10वां दीक्षांत समारोह: CM साय और राज्यपाल डेका हुए शामिल, 4 हजार से अधिक विद्यार्थियों को प्रदान की उपाधि, देखें Photos

IGKV 10th Convocation: राज्यपाल और मुख्यमंत्री साय ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के सभागार में आयोजित भव्य एवं गरिमामय दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 तक उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पदक एवं उपाधियां वितरित की गई। मेधावी विद्यार्थियों को 16 स्वर्ण, 18 रजत एवं 4 कास्य पदक प्रदान किए गए। साथ ही लगभग 4200 विद्यार्थियों को ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और पी.एच.डी की उपाधि प्रदान की।

 IGKV का 10वां दीक्षांत समारोह: CM साय और राज्यपाल डेका हुए शामिल, 4 हजार से अधिक विद्यार्थियों को प्रदान की उपाधि, देखें Photos

IGKV 10th Convocation: कार्यक्रम के अध्यक्षीय उद्बोधन में राज्यपाल रमेन डेका ने उपाधि और पदक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपने अपनी कड़ी मेहनत से अध्ययन कर ये मेडल प्राप्त किए हैं। आपके जीवन की यह अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मुझे पूरा विश्वास है कि आपने इस विश्वविद्यालय में जो शिक्षा प्राप्त की है, उसका उपयोग आप समाज एवं देश के कल्याण एवं विकास के लिए करेंगे तथा दूसरों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनेंगे।

 IGKV का 10वां दीक्षांत समारोह: CM साय और राज्यपाल डेका हुए शामिल, 4 हजार से अधिक विद्यार्थियों को प्रदान की उपाधि, देखें Photos

IGKV 10th Convocation: डेका ने कृषि की महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि दुनिया में युद्ध समाप्त होगा लेकिन खाद्य सामग्री की हमेशा जरूरत पड़ेगी। उन्होंने डॉ स्वामीनाथन के योगदानों का जिक्र किया श्वेत क्रांति से दूध के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की बात कही। उन्होंने कहा कि अब नीली क्रांति का दौर है और आज मत्स्य पालन में देश काफी आगे बढ़ चुका है। भूटान और ताइवान प्रवास के दौरान कृषि कार्य से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों को साझा किया।

 IGKV का 10वां दीक्षांत समारोह: CM साय और राज्यपाल डेका हुए शामिल, 4 हजार से अधिक विद्यार्थियों को प्रदान की उपाधि, देखें Photos

IGKV 10th Convocation: उन्होंने कहा कृषि एक शानदार व्यवसाय है और इससे जुड़कर भी हम देश के विकास में अपना योगदान दे सकते है। कृषि में असीम संभावनाएं है और युवा पीढ़ी को इसे समझकर इससे जुड़ना होगा। उन्होंने जय जवान जय किसान जय विज्ञान का उल्लेख करते हुए कहा कि विज्ञान से जुड़कर ही हम कृषि को उन्नत बना सकते है।

 IGKV का 10वां दीक्षांत समारोह: CM साय और राज्यपाल डेका हुए शामिल, 4 हजार से अधिक विद्यार्थियों को प्रदान की उपाधि, देखें Photos

IGKV 10th Convocation: डेका ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना प्रस्तुत की है एवं हम सबको इसे प्राप्त करने के लिए लगातार कार्य करना है। वर्तमान में हम सभी प्रकार के भोजन, अनाज, तिलहन, सब्जी, फल, दूध, मांस, मछली आदि के साथ लगभग 1000 मिलियन टन भोजन का उत्पादन कर रहे हैं। वर्ष 2047 तक इसे 1500 मिलीयन टन तक बढ़ाना होगा। यह एक चुनौतीपूर्ण कार्य है।

 IGKV का 10वां दीक्षांत समारोह: CM साय और राज्यपाल डेका हुए शामिल, 4 हजार से अधिक विद्यार्थियों को प्रदान की उपाधि, देखें Photos

IGKV 10th Convocation: बदलते मौसम एवं बाजार के उतार चढ़ाव से कृषि में जोखिम बढ़ गया है। डेका ने विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों से आग्रह किया कि ऐसी तकनीक का विकास करें जिससे किसानों की लागत कम हो एवं आय बढ़े। हमें प्राकृतिक खेती एवं दलहन, तिलहन के उत्पादन पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश के कुल वर्कफोर्स की संख्या का 45 प्रतिशत भाग अभी भी कृषि में लगा हुआ है एवं इस वर्कफोर्स के जीवन यापन को ऊपर उठाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। कृषि कार्य को आसान बनाना एवं उनकी आय बढ़ाना हमारा प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए।

 IGKV का 10वां दीक्षांत समारोह: CM साय और राज्यपाल डेका हुए शामिल, 4 हजार से अधिक विद्यार्थियों को प्रदान की उपाधि, देखें Photos

IGKV 10th Convocation: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में भारत में सर्वाधिक जनसंख्या युवाओं की है। देश एवं प्रदेश की प्रगति में भी युवा शक्ति का भी उल्लेखनीय योगदान है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि आप मुझे देश के 100 ऊर्जावान युवा दे दें, मैं देश के भविष्य को बदल दूंगा। आज भारत के पास ऊर्जा से भरी युवाओं की पीढ़ी है, निश्चय ही हम स्वामी विवेकानंद के सपनों को पूरा करने की दिशा में सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रहे है।

 IGKV का 10वां दीक्षांत समारोह: CM साय और राज्यपाल डेका हुए शामिल, 4 हजार से अधिक विद्यार्थियों को प्रदान की उपाधि, देखें Photos

IGKV 10th Convocation: मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य रखा है और इसे पूरा करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। विकसित भारत के साथ ही विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए हमने विजन डॉक्यूमेंट बनाया है। ऊर्जा से भरे प्रतिभाशाली युवाओं के बूते निश्चित ही हम विकसित छत्तीसगढ़ के सपनों को मूर्त रूप प्रदान करेेंगें।

 IGKV का 10वां दीक्षांत समारोह: CM साय और राज्यपाल डेका हुए शामिल, 4 हजार से अधिक विद्यार्थियों को प्रदान की उपाधि, देखें Photos

IGKV 10th Convocation: मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आधुनिक युग विज्ञान एवं तकनीक का युग है। आपने जो ज्ञान अर्जित किया है, उस ज्ञान एवं तकनीक का उपयोग समाज के हित में, देश एवं प्रदेश के विकास में करने की आवश्यकता है। छत्तीसगढ़वासियों की आकांक्षाओं और सपनों को पूरा करने के लिए पूर्ण समर्पण से कार्य करें और विकसित छत्तीसगढ गढ़ने में अपना बहुमूल्य योगदान दें।


बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़