4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

India vs Pakistan: एशिया कप में भारत की जीत! रायपुर में जश्न का माहौल नहीं, आखिर क्यों..?

India vs Pakistan: एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया की जीत के बाद भी छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में उत्सव का माहौल देखने को नहीं मिला।

2 min read
Google source verification
India vs Pakistan: एशिया कप में भारत की जीत! रायपुर में जश्न का माहौल नहीं, आखिर क्यों..?

India vs Pakistan: एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया की जीत के बाद भी छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में उत्सव का माहौल देखने को नहीं मिला। जयस्तंभ चौक, जो आमतौर पर इस तरह की जीत के बाद खुशियों से भर जाता है, इस बार सुना-सुना नजर आया।

India vs Pakistan: एशिया कप में भारत की जीत! रायपुर में जश्न का माहौल नहीं, आखिर क्यों..?

मैच के बाद केवल गिनती के लोग ही चौक पर भारत की जीत की खुशियां मनाने पहुंचे। ऐसा पहली बार देखा गया है जब भारत की जीत पर राजधानी में जश्न का उत्साह इतना कम नजर आया।

India vs Pakistan: एशिया कप में भारत की जीत! रायपुर में जश्न का माहौल नहीं, आखिर क्यों..?

सूत्रों के अनुसार, राजधानीवासियों का यह रवैया हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले से जुड़ा है। इस हमले में रायपुर के समता कॉलोनी निवासी एक कारोबारी की भी मौत हुई थी। इस घटना के चलते लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ गहरा आक्रोश है।

India vs Pakistan: एशिया कप में भारत की जीत! रायपुर में जश्न का माहौल नहीं, आखिर क्यों..?

पूर्व में भारत की जीत पर लोग जय-जयकार करते हुए आतिशबाजी और जश्न मनाते थे, लेकिन इस बार संवेदनशील परिस्थितियों और देशभक्ति के चलते लोग सार्वजनिक रूप से उत्सव में शामिल नहीं हुए।

India vs Pakistan: एशिया कप में भारत की जीत! रायपुर में जश्न का माहौल नहीं, आखिर क्यों..?

इस मैच में भारत की जीत के बावजूद रायपुर में खुशियों का कम दिखना दर्शाता है कि हाल की संवेदनशील घटनाओं ने लोगों की भावनाओं को प्रभावित किया है। इस बार का जश्न सीमित और संयमित रूप में ही देखने को मिला।