23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत महिला वर्ल्डकप चैंपियन: बेटियों की जीत के जश्न में शामिल हुआ राजधानी रायपुर, SEE PICS

जयस्तंभ चौक पर आधी रात को जमकर आतिशबाजी

2 min read
Google source verification
India Women's World Cup Champion

रायपुर. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को इतिहास रच दिया। टीम ने एक दिवसीय विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर न केवल अपनी पहली आईसीसी ट्रॉफी जीत ली, बल्कि दिल और दुनिया भी जीत लिया। यह जीत इस बात का गवाह है कि हमारी बेटियों की उड़ान आसमान से भी ऊंची है।

India Women's World Cup Champion

रोमांचक फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर महिला खिलाड़ियों ने जैसे ही भारत का तिरंगा विश्व मंच पर गर्व से लहराया, इधर शहर के जय स्तंभ चौक में आधी रात आतिशबाजी कर लोगों ने जीत का जश्न मनाया।

India Women's World Cup Champion

शहर का हर व्यक्ति इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने आतुर दिखा। शहर के लोग बड़ी संया में यहां ढोल लेकर पहुंचे और जमकर आतिशबाजी करते हुए एक-दूसरे को विश्वकप जीत की बधाई दी।

India Women's World Cup Champion

लोगों ने एक सुर से कहा, यह भारतीय महिला क्रिकेट के लिए नई सुबह, नया इतिहास। इस विजय ने पूरे विश्व में नारी शक्ति के साथ भारत का मान बढ़ाया है।

India Women's World Cup Champion

 पूरे देश के लिए यह अदभुत और अविस्मरणीय क्षण है। इस ऐतिहासिक जीत ने न केवल खेल के मैदान में देश का मान बढ़ाया है, बल्कि हर उस बेटी, बहन और मां के सपनों को नई उड़ान दी है।