12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raipur : बजट सत्र के बीच सीएम हाउस में देर रात हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव की उपस्थिति में हुई बैठक। गृहमंत्री विजय शर्मा बैठक में नहीं थे शामिल...

2 min read
Google source verification
BJP Legislature Party

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र (Budget Session) के नौवें दिन 12 मार्च को देर रात भाजपा विधायक दल की अहम बैठक नवा रायपुर (Nava Raipur) स्थित सीएम हाउस में हुई। बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने की। बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव उपस्थित थे।

BJP Legislature Party

बैठक में छत्तीसगढ़ विधानसभा (Chhattisgarh Assembly) के बजट सत्र की रणनीति और विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

BJP Legislature Party

बताया जाता है कि बैठक में धर्मांतरण विरोधी कानून (Anti Conversion Law) सहित बजट सत्र के दौरान सदन में पेश किए जाने वाले विभिन्न विधेयकों को लेकर विधायकों से चर्चा की गई।

BJP Legislature Party

बैठक में कैबिनेट मंत्रियों सहित सभी ​बीजेपी विधायक उपस्थित थे। बिहार (Bihar) दौरे पर होने के कारण डिप्टी सीएम व गृहमंत्री विजय शर्मा बैठक में शामिल नहीं हुए। उन्हें राज्यसभा (Rajya Sabha) चुनाव के लिए भाजपा का पर्यवेक्षक बनाया गया है।