
Kanwar Yatra 2024: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुढियारी स्थित मारुती मंगलम भवन में आयोजित विशाल कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए।

Kanwar Yatra 2024: इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष श्री रमन सिंह एवं विधायक श्री राजेश मूणत भी साथ में उपस्थित थे।

Kanwar Yatra 2024: मुख्यमंत्री साय ने उपस्थित श्रद्धालुओं और कांवड़ियों से कहा कि सावन मास में ही मुझे बाबा भोरमदेव के दर्शन करने का अवसर मिला। यह मंत्र मुग्ध कर देने वाला अवसर था। हमने कांवड़ियों पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की। पूरे यात्रा मार्ग में कांवड़ियों का उत्साह छलक रहा था।

Kanwar Yatra 2024: मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की मनोकामना पूरी होने और सुख समृद्धि की कामना करते हुए सभी को कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

Kanwar Yatra 2024: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा आज गुढियारी स्थित मारुती मंगलम भवन में आयोजित विशाल कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में (Raipur Kanwar Yatra 2024) शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक राजेश मूणत और विधायक मोतीलाल साहू भी उपस्थित थे।

Kanwar Yatra 2024: राजस्व मंत्री वर्मा ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। उन्होनें प्रदेश वासियों की मनोकामना पूरी होने और सुख,शांति और समृद्धि की कामना करते हुए सभी को कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं दीं।