10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raipur: राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव 2026 का रंगारंग शुभारंभ

छत्तीसगढ़ में रायपुर के आरंग में कैबिनेट मंत्री द्वय गुरु खुशवंत साहेब और टंकराम वर्मा की उपस्थिति में महोत्सव का शुभारंभ, आज आखिरी दिन...

2 min read
Google source verification
Raipur

छत्तीसगढ़ में रायपुर (Raipur) के आरंग में 15 जनवरी को राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव 2026 का शुभारंभ हुआ। कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की उपस्थिति में बाबा बागेश्वरनाथ, वेदमाता गायत्री एवं गुरु घासीदास बाबा की पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ हुआ।

Raipur

ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों ने राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव (Raja Mordhwaj Arang Mahotsav) को अविस्मरणीय बना दिया। यह महोत्सव आरंग की संस्कृति, आस्था और गौरवशाली इतिहास का महाकुंभ है।

Raipur

महोत्सव में रेत कला, पंथी नृत्य (Panthi Dance), सुआ नृत्य, राउत नाचा, विविध लोकनृत्य, राजा मोरध्वज की भव्य झांकी एवं इतिहासकारों द्वारा प्रस्तुत व्याख्यानमाला ने क्षेत्रवासियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य किया है।

Raipur

कैबिनेट मिनिस्टर (Cabinet Minister) गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि यह महोत्सव (Festival) आरंग की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और ऐतिहासिक चेतना को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।

Raipur

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ (RSS Chhattisgarh) के प्रांत सरसंघचालक टोपलाल वर्मा, राजीव लोचन दास, सर्व समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।