14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raipur: छत्तीसगढ़ का विकास और दानशीलता अग्रवाल समाज की पहचान

छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज की केंद्रीय समिति ने रविवार को रायपुर में 50वां वार्षिक अधिवेशन स्वर्ण समागम के रूप में मनाया....

2 min read
Google source verification
Raipur

छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज की केंद्रीय समिति ने 18 जनवरी को रायपुर (Raipur) के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में अपना 50वां वार्षिक अधिवेशन स्वर्ण समागम (Swarn Samagam) के रूप में मनाया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के पत्रिका मंगल माधुरी और वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया।

Raipur

छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज (Chhattisgarhi Agrawal Samaj) के अनुराग अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम व गृहमंत्री विजय शर्मा (Home Minister Vijay Sharma) को समाज की ओर से गदा भेंट कर स्वागत किया।

Raipur

कांग्रेस (Congress) के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी समारोह में शामिल हुए। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक जनों को "अग्र श्री सम्मान" से सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने कहा कि राज्य के लिए आंदोलन करने वाले दाऊ आनंद कुमार से उनका गहरा रिश्ता रहा है।

Raipur

स्वर्ण समागम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ का विकास और दानशीलता (Development and Philanthropy) अग्रवाल समाज की पहचान है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज खुद के साथ ही दूसरे समाजों के लिए भी जीता है।

Raipur

इस वार्षिक अधिवेशन में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के लगभग 22 जिलों की इकाइयों के 5000 सदस्य शामिल हुए। छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने संबोधित करते हुए बताया कि करीब 400 साल पहले मुगल बादशाह (Mughal Emperor) शाहजहां के आतंक से त्रस्त होकर अग्रवालों के पूर्वज छत्तीसगढ़ पहुंचे और यहां की संस्कृति और त्योहार को अपनाकर छत्तीसगढ़िया (Chhattisgarhiya) हो गए।