
सीएम वसुंधरा राजे की ‘राजस्थान गौरव यात्रा‘ की शुरुआत हो गई है। चारभुजा नाथ मंदिर में मुख्यमंत्री राजे के संकल्प से शुरू हुआ अखंड जाप विधानसभा चुनाव तक अनवरत चलता रहेगा।

इसके लिए सीएम ने आज सुबह यात्रा शुरू करने से पहले ही चारभुजानाथ मंदिर में विशेष पूजन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सुशासन का संकल्प लेते हुए राजस्थान की समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री की गढबोर के चारभुजानाथ और कसार के वाराही माता के प्रति अटूट आस्था है।

मंदिर में ठीक सवा 12 बजे से 12.51 तक पंडितों ने मंत्रों का जाप किया और मुख्यमंत्री ने चारभुजानाथ से फिर सत्ता में लौटने की कामना की। इस पूजा के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रथ का अवलोकन कर उसे झंडी दिखाई और सीएम रथ पर सवार हुई।

राज्य के सभी 33 जिलों में घूमने के बाद भी विधानसभा चुनाव होने तक पंडित मुख्यमंत्री के नाम से वैदिक मंत्रों का जाप करते रहेंगे जो करीब पांच माह तक चलेगा।