2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज है शनिचरी अमावस्या, इन उपायों से बदल जाएगा भाग्य

पू.भा. नक्षत्र में कारीगरी, साहस, कृषि, पशु विक्रय और जलयंत्र सम्बंधी कार्य करने योग्य हैं। पर अमावस्या तिथि शुभ नहीं है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Sunil Sharma

Mar 17, 2018

aaj ka rashifal in hindi, shanichai amawasya

अमावस्या सायं ६.४२ तक, इसके बाद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा प्रारम्भ हो जाएगी। कृष्ण पक्ष की अमावस्या व शुक्ल प्रतिपदा में शुभ व मांगलिक कार्य शुभ नहीं होते। अमावस्या तिथि में अग्निहोत्र, महादान, पितृकार्य तथा यज्ञादि कार्य कथित हैं। अन्य कार्य शुभद नहीं होते। नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपद ‘उग्र व अधोमुख’ संज्ञक नक्षत्र सायं ७.४३ तक, तदुपरान्त उत्तरा भाद्रपद ‘ध्रुव व ऊध्र्वमुख’ संज्ञक नक्षत्र है। पू.भा. नक्षत्र में कारीगरी, साहस, कृषि, पशु विक्रय और जलयंत्र सम्बंधी कार्य करने योग्य हैं। पर अमावस्या तिथि शुभ नहीं है। योग: शुभ नामक योग रात्रि ८.३६ तक, इसके बाद शुक्ल नामक योग है। दोनों ही नैसर्गिक शुभ योग हैं। करण: नाग नामकरण सायं ६.४२ तक, इसके बाद किंस्तुघ्न नामक करण है। दोनों ही स्थिर संज्ञक करण हैं। जिनमें पितृकार्य करना ऋषयादेश हैं।

aaj ka rashifal in hindi, shanichai amawasya

श्रेष्ठ चौघडि़ए: आज प्रात: ८.०८ से ९.३७ तक शुभ तथा दोपहर १२.३५ से सायं ५.०३ तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर १२.११ से दोपहर १२.५९ तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभकार्यारंभ के लिए अत्युत्तम हैं। शुभ मुहूर्त: उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यादि के शुभ व शुद्ध मुहूर्त नहीं है।

aaj ka rashifal in hindi, shanichai amawasya

व्रतोत्सव: आज देवपितृकार्य अमावस्या, चैत्री अमावस्या, मन्वादि पंचक सम्पूर्ण दिवारात्रि, चांद संवत्सर २०७४ विक्रमी समाप्त तथा शनैश्चरी अमावस्या भी है। चन्द्रमा: चन्द्रमा दोपहर बाद १.३२ तक कुंभ राशि में, इसके बाद मीन राशि में चला जाएगा। दिशाशूल: शनिवार को पूर्व दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चन्द्र स्थिति के अनुसार आज दोपहर बाद १.३२ तक पश्चिम दिशा की व इसके बाद उत्तर दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है। राहुकाल: प्रात: ९.०० से १०.३० बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारंभ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।