
टेलीविजन की मशहूर स्टार जोड़ी गुरमीत चौधरी ( Gurmeet Choudhary ) और देबिना चौधरी ( Debina ) कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। बुधवार को गुरमीत ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी। दोनों फिलहाल होम आइसोलेशन में हैं।

गुरमीत ने ट्वीट में लिखा, 'मेरी पत्नी देबिना और मैं आज कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। हम ठीक हैं और सभी जरूरी सावधानियां बरत रहे हैं। हम घर पर आइसोलेशन में हैं। इन दिनों हमारे सम्पर्क में आए लोग अपना ख्याल रखें। आपके प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया।'

गुरमीत अपनी फिल्म 'द वाइफ' की शूटिंग खत्म कर हाल ही जयपुर से लौटे हैं। दावा किया गया है कि कोरोना काल में शूट पूरा करने वाली यह पहली फिल्म है।