
Udaipur Destination Wedding : उदयपुर, शादी के लिए बॉलीवुड कपल्स के साथ ही कई बड़ी हस्तियों की पहली पसंद रही है। हाल ही में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा ने यहां शादी रचाई। इसके अलावा कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा, रवीना टंडन, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास आदि भी इसी जगह शादी के बंधन में बंधे हैं। शादी के लिए उदयपुर कपल्स की पहली पसंद क्यों बन चुकी हैं, आज हम आपको यहीं बताने वाले हैं।

दरअसल यहां एक से बढ़कर एक देखने लायक महल और पैलेस है। इसे "पूर्व का वेलिस" और "झीलों का शहर" भी कहा जाता है।

यहां कम रेट में अच्छे होटल्स भी उपलब्ध है।

यहां आपको वेडिंग फोटोग्राफी के लिए बेस्ट जगह भी मिलती है।

रॉयल वेडिंग और खूबसूरत जगह की तराश कर रहे कपल्स के लिए उदयपुर एक अच्छा ऑप्शन होगा।

इस शहर की शाही शैली की वजह से कपल्स यहां आने को बेताब रहते हैं। यह एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे हर कोई देखता रह जाता है।