2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

KL Rahul in Mahakal Mandir: महाकाल के दर्शन करने माता-पिता के साथ पहुंचे क्रिकेटर केएल राहुल

KL Rahul Mahakal Darshan: आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले क्रिकेटर केएल राहुल बाबा महाकाल के दर्शन करने अपने पिता केएन राहुल और माता राजेश्वरी के साथ आए थे। भस्म आरती में शामिल हुए और गर्भगृह की चौखट से बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना की।

2 min read
Google source verification
rahul_mahakal_1.jpeg

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी केएल राहुल बुधवार को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी पर अपने माता-पिता के साथ महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान महाकाल दर्शन के साथ-साथ महाकाल के जलाभिषेक भी किया।

msg1371184900-6902.jpg

भगवान महाकाल का एकादशी होने की वजह से विष्णु तिलक से श्रृंगार कर उनकी पूजा-अर्चना की गई।

rahul_mahakla_darshal_ra.jpg

महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आशीष पुजारी ने बताया कि केएल राहुल और परिवार के द्वारा बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया गया। पुष्प अर्पित किए गए और भस्म आरती संपन्न होने के बाद उन्होंने गर्भगृह की चौखट पर पहुंचकर मत्था टेका। इस दौरान वे शिव मंत्रों का जाप भी कर रहे थे।

mahakal_rahul_dareshan.jpg

केएल राहुल आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जाएंट्स का प्रतिनिधित्व करेंगे। केएल राहुल लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल जल्द ही टीम के साथ जुड़ेंगे, लखनऊ का पहला मैच 24 मार्च को राजस्थान रॉयल्स से है।

rahul_mahakal.jpg

क्रिकेटर केएल राहुल अपनी पत्‍नी अथिया शेट्टी के साथ भगवान महाकाल के दरबार में पहले भी हाजिरी लगा चुके हैं। वह बीते साल फरवरी में भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आए थे।