
इस मौसम में कहीं घूमने का प्लान हो तो चीन जा सकते हैं। चीन का ये दृश्य देखकर लगता है जैसे स्वर्ग में ही आ गए हैं।

इस मौसम यहां चेरी खूब खिलती है। रास्ते भी ऐसे लग रहे हैं जैसे किसी ने सजाएं हों।

परियों के शहर सा है ये नजारा। बहुत सुंदर..बहुत सुकून वाला है।

ऐसी जगह पर बोटिंग का अपना अलग ही मजा होगा। पानी के बीच में खिले ये फूल किसी सपने से कम नहीं लग रहे हैं।

पेड़ ऐसे जगमगा रहे हैं जैसे लाइट से इन पर उजाला किया गया हो।

जंगल का ये रास्ता कितना खूबसूरत है। सफेद चेरी से मानो किसी ने इसे सजाया हो।

ये नजारा अपने-आप में अद्भुत है। पेड़ पर जैसे लड़ियां टांग दी हों।