22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मरने के सैकड़ों साल बाद भी जस की तस बनी हुई है इन लोगों की डेड बॉडी, वैज्ञानिक भी नहीं जानते इसके पीछे की वजह

सालों से प्रिजर्व हैं ये डेडबॉडी लोगों को नहीं होता यकीन वैज्ञानिक भी होते हैं हैरान

2 min read
Google source verification
dead bodies

जब इंसान की मृत्यु हो जाती है तो उसका शरीर कुछ समय बाद खराब होने लगता है ऐसे में उसे या तो जला दिया जाता है या फिर दफना दिया जाता है लेकिन कुछ ऐसे लोगों ने भी इस धरती पर जन्म लिया था जिनकी मृत्यु के सैकड़ों सालों बाद आज तक उनकी डेड बॉडी जस की तस बनी हुई है जैसे उनकी मौत को अभी कुछ ही दिन बीते हों। सोवियत संघ के नेता व्लादीमीर लेनिन की मौत 1924 में हुई थी। तब से अब तक उनका शरीर ऐसा बना हुआ है जैसे वो मरे नहीं बल्कि जिंदा हों।  

dead bodies

सिसली की राजधानी पालेर्मो में दो साल की बच्ची रोसालिआ लोम्बार्डो की डेड बॉडी रखी हुई है, इस बच्ची की मौत 1920 में हुई थी। अच्छे से प्रिजर्व करने की वजह से इस बच्ची का मृत शरीर अब भी पहले जैसा बना हुआ है।  

dead bodies

भारत में ओल्ड गोवा के ‘बेसिलिका ऑव बोम जीसस’ में रखा हुआ, संत फ्रांसिस जेवियर का मृत शरीर आज भी पहले जैसा ही है जैसे उनकी मृत्यु को कुछ ही दिन बीते हैं। इनकी मौत को 460 साल बीत चुके हैं।  

dead bodies

डोरजहो इटिगिलोव एक बौद्ध भिक्षु थे। 1927 में मेडिटेशन करते हुए उनकी मौत हुई थी। बाद में जब उनकी डेड बॉडी को उनके भक्तों ने बाहर निकाला तो वो बिल्कुल पहले जैसे ही बनी हुई थी।