2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

400 साल पहले तांत्रिक ने की थी इस मंदिर की स्थापना, यहां मौजूद मूर्तियां आपस में करती हैं बात

400 साल पहले तांत्रिक ने की थी इस मंदिर की स्थापना, यहां मौजूद मूर्तियां आपस में करती हैं बात

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Apr 27, 2019

raj rajeshwari tripur sundari mandir

मां दुर्गा के कई मंदिर हैं जहां विचित्र चमत्कार होते हैं। इन्ही चमत्कारी मंदिरों के बीच देवी मां का एक ऐसा भी मंदिर है जहां स्थापित मूर्तियों से बात करने की आवाजें आती है। जी हां, आप इसे अंधविश्वास माने या देवी का चमत्कार कहें। लेकिन यह बात बिलकुल सही है। हम जिस चमत्कारी मंदिर की बात कर रहे हैं वह मंदिर बिहार के बक्सर में स्थित है। यहां देवी का एक ऐसा अद्भुत मंदिर है जहां प्रवेश करते ही भक्तों को देवी दुर्गा की शक्तियों का आभास होने लगता है। ऐसा लगता है की माता रानी आपके आसपास है। क्योंकि यहां मूर्तियां आपसे बात करती हैं। इस बात के पीछे का कारण जानने वैज्ञानिक भी यहां पहुंचे थे लेकिन वे भी इसका पता नहीं लगा पाए। आइए जानते हैं मंदिर के बारे में कुछ रोचक बातें...

दस माविद्याओं की प्रतिमा है स्थापित

हम जिस प्रसिद्ध व चमत्कारी मंदिर की बात कर रहे है व मंदिर बिहार के बक्सर में स्थित राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर से प्रसिद्ध है। यह मंदिर तंत्र साधना के लिए जाना जाता है। कहा जाता है की इस मंदिर में किसी के ना होने पर आवाजें सुनाई देती हैं। यहां साधना करने वाले हर साधकों की हर तरह की मनोकामना पूर्ण होती है। देर रात तक साधक इस मंदिर में साधना में लीन रहते हैं। मंदिर में प्रधान देवी राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी है। उनके अलावा यहां दस महाविद्याओं काली, त्रिपुर भैरवी, धुमावती, तारा, छिन्न मस्ता, षोडसी, मातंगड़ी, कमला, उग्र तारा, भुवनेश्वरी की मूर्तियां भी स्थापित हैं। दस महाविद्याओं के अलावा मां बंगलामुखी, दत्तात्रेय भैरव, बटुक भैरव, अन्नपूर्णा भैरव, काल भैरव व मातंगी भैरव की प्रतिमा स्थापित की गई है।

तंत्र साधनाओं के लिए प्रसिद्ध है मंदिर

इस मंदिर की स्थापना भवानी मिश्र नामक तांत्रिक ने लगभग 400 साल पहले की थी। उसके बाद से ही मंदिर की पूजा-आरती का जिम्मा तांत्रिक के परिवार के सदस्य संभालते आए हैं। यहां माता की प्राण प्रतिष्ठा तंत्र साधना से ही की गई है। तांत्रिकों की आस्था इस मंदिर के प्रति अटूट है। राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर की सबसे अनोखी मान्यता यह है कि निस्तब्ध निशा में यहां स्थापित मूर्तियों से बोलने की आवाजें आती हैं। मध्य-रात्रि में जब लोग यहां से गुजरते हैं तो उन्हें स्पष्ट आवाजें सुनाई देती हैं।

वैज्ञनिक भी कर चुके रिसर्च

वैज्ञानिकों का मानना है की यह कोई वहम नहीं है। इस मंदिर के परिसर में कुछ शब्द गूंजते रहते हैं। वैज्ञानिकों की एक टीम ने यहां रिसर्च करने के बाद उन्होंने बताया की यहां पर शब्द लगातार भ्रमण करते रहते हैं। वैज्ञानिकों ने यह भी मान लिया है कि यहां पर कुछ न कुछ अजीब घटित होता है, जिससे कि यहां पर आवाज आती है।