11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आमिर खान की तीसरी शादी पर बिहार में बवाल, बजरंग दल ने फूंका पुतला; लगाए ‘लव जिहाद’ के आरोप”

अभिनेता आमिर खान की गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी को लेकर बिहार के फारबिसगंज में बजरंग दल के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आमिर खान हिंदू महिलाओं से शादी कर हिंदू समाज का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने इसे हिंदुओं को कमजोर करने की साजिश बताते हुए सरकार और अदालत से कार्रवाई की मांग की।
2 min read
Google source verification
Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding

Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding (सोर्स-@IMDb)

अभिनेता आमिर खान की गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी को लेकर बिहार के फारबिसगंज में बजरंग दल के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आमिर खान का पुतला फूंका और उन पर ‘लव जिहाद’ का आरोप लगाया। इस दौरान “आमिर खान मुर्दाबाद” और “आमिर खान जिहादी भारत छोड़ो” जैसे नारे भी लगाए गए।

बजरंग दल नेता मनोज सोनी ने आरोप लगाया कि आमिर खान “लगातार हिंदू बहन-बेटियों से शादी कर हिंदू समाज का अपमान कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि यह सब “एक बड़ी साजिश के तहत हिंदुओं को कमजोर करने” की कोशिश है। सोनी ने चेतावनी दी कि अगर आमिर खान ने ऐसा करना बंद नहीं किया तो इसका विरोध जारी रहेगा।

आमिर की शादी पर बढ़ा विवाद

मनोज सोनी ने आगे कहा, “वे शादी हिंदू बेटी से करते हैं और बच्चों के नाम तैमूर, आजाद जैसे रखते हैं। यह कैसा नियम है? उन्हें मुस्लिम समाज की बहू-बेटियों से प्यार क्यों नहीं होता? हिंदू बेटियों से ही क्यों?” उन्होंने अदालत और सरकार से भी अभिनेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही आरोप लगाया कि आमिर खान देश में सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

हालांकि, आमिर खान की निजी जिंदगी को लेकर इससे पहले भी कई बार विवाद सामने आ चुके हैं। आमिर खान ने पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से की थी। दोनों का 2002 में तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से शादी की, लेकिन 2021 में दोनों अलग हो गए। हाल ही में आमिर खान ने मुंबई स्थित अपने आवास पर गौरी स्प्रैट से शादी की, जिसके बाद यह नया विवाद शुरू हुआ।

कौन हैं गौरी स्प्रैट?

गौरी स्प्रैट की मां तमिल मूल की हैं, जबकि उनके पिता आयरिश मूल के बताए जाते हैं। उनके दादा स्वतंत्रता सेनानी थे। गौरी का हेयरड्रेसिंग और स्टाइलिंग के क्षेत्र में पेशेवर अनुभव है। उन्होंने लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स से फैशन, स्टाइलिंग और फोटोग्राफी में FDA की डिग्री हासिल की है। गौरी स्प्रैट छह साल के बेटे की मां भी हैं। फिलहाल वह आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस आमिर खान फिल्म्स से जुड़ी हुई हैं।