2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

व्हाट्सएप पर घर बैठे दर्ज होगीं अब पीड़ित महिलाओं शिकायतें, राज्य महिला आयोग ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर

राज्य महिला आयोग ने जारी किया व्हाट्सएप नम्बर 6306511708 नंबर पर दर्ज होगी शिकायत लखनऊ जाने की नहीं पडे़गी अब जरूरत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पीलीभीत

•

image

suchita mishra

•

Updated: 1 Nov 2018, 1:04 PM IST

Mahila Aayog

Mahila Aayog

पीलीभीत। उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या शशिबाला भारती ने आज जिला पंचायत सभागार में महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित महिला जनसुनवाई से सम्बन्धित बैठक कर उत्पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुना और सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

पीड़िताओं की सुनी शिकायतें
जनसुनवाई के दौरान आयोग की सदस्या शशिबाला भारती ने महिला उत्पीड़न का शिकार महिलाएं सीमा व रामश्री की समस्याओं का संज्ञान लेते हुये जिला प्रोबेशन अधिकारी को उत्पीड़ित रामश्री व सीमा को कानूनी कार्यवाही के लिए सरकारी वकील कराने के निर्देश दिये और प्रेम लता पत्नी रामपाल के आपसी झगड़े के निस्तारण करने हेतु कांउसेलिंग करते हुये समझाया गया और पति को सख़्त हिदायत देते हुये कहा कि इस बार उत्पीड़न की शिकायत हुई तो एफआईआर दर्ज की जायेगी। इस दौरान रिहाना, शशि, कुरेशिया, रीमा की समस्याओं को भी मौके पर सुना और जिन शिकायतों पर परामर्श केन्द्र में कार्यवाही चल रही थी।

यह दिए निर्देश, व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर किया जारी
उसको शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये गए। उन्होंने बैठक में कहा कि जिन मामलों में एफआईआर दर्ज होनी है, उसपर तत्काल कार्यवाही करते हुये अग्रिम कार्यवाही की जाये। जो महिलाएं कानूनी कार्यवाही के लिए वकील करने में सक्षम नहीं है उन्हें परामर्श केन्द्र से सरकारी वकील से सहयोग दिलाया जाये। बैठक में राज्य महिला आयोग उ0प्र0 द्वारा जारी किये गये व्हाट्सएप नम्बर 6306511708 के माध्यम से उत्पीड़ित महिला अपना प्रार्थना पत्र पहचान पत्र के साथ भेजकर सीधे शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

यह रहे मौजूद
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सीमा अग्रवाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी जहानाबाद, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम, जिला समाज कल्याण अधिकारी, प्रभारी डीपीआरओ, महिला थानाध्यक्ष पीलीभीत, महिला परामर्श केन्द्र के सदस्य उपस्थित रहे।