13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंथन के बाद बस एक टिकट फाइनल, इन सीटों पर भाजपा, बसपा और कांग्रेस को नहीं मिल रहे प्रत्याशी

कुछ नामों की हुई घोषणा लेकिन जिले की राजनीति में आया उबाल

2 min read
Google source verification
divya

divya

पीलीभीत। भाजपा हर सीट पर टिकट बहुत सोच समझ कर फाइनल कर रही है। उसके बाद भी कुछ सीटों पर प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। सपा, कांग्रेस और भाजपा के बाद अब भाजपा ने अपने पत्ते खोले है। कयास लगाया जा रहा है कि भाजपा ने अपने पत्ते इसलिये देर से खोले कि कहीं उनके दावेदार किसी अन्य दल में ना चले जाये। यहाॅ बीते दो दिन पूर्व सपा ने अपने प्रत्याशी घोषित किये थे। जिसके बाद शनिवार को पहले कांग्रेस ने अपने पत्ते खोले फिर बसपा ने और अंत में भाजपा ने अपने पत्ते आखिर खोल ही दिये। देखने वाली बात यह रही कि यहाॅ कुछ सीटो पर दलों को अपने प्रत्याशी ही नहीं मिले। आपको बता दे कि पीलीभीत में 3 नगर पालिकाएं है पीलीभीत, बीसलपुर व पूरनपुर वहीं 6 नगर पंचायते है जिनमें कलीनगर, न्यूरिया हुसैनपुर, गुलडिया भिंडारा, जहानाबाद, बरखेड़ा व बिलसण्डा है।

न्यूरिया में नहीं मिला भाजपा को प्रत्याशी

भाजपा ने देर रात अपने प्रत्याशी घोषित किये। जिसमें उन्होंने जिले की सबसे बड़ी सीट पर पर एक ऐसा प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारा जोकि जनपद की प्रख्यात गायनेकोलाजिस्ट डा0 दिव्या मिश्रा है। भाजपा ने पीलीभीत से दिव्या मिश्रा, पूरनपुर से निवर्तमान चेयरमेन प्रदीप कुमार उर्फ लल्लन व बीसलपुर से डा0 महेश गुप्ता को टिकट दिया है वहीं नगर पंचायत में बिलसण्डा से रमेश चन्द्र गुप्ता, बरखेड़ा से ममता भोजवाल, गुलडिया भिण्डारा से निवर्तमान चेयरमेन अजय गोयल, जहानाबाद से ममता व कलीनगर से मनोज गुप्ता पर दांव लगाया है यहाॅ भाजपा को न्यूरिया हुसैनपरु में कोई प्रत्याशी नहीं मिला।

बसपा को नहीं मिला पूरनपुर में प्रत्याशी

बसपा ने अपने प्रत्याशी घोषित किये। जिसमें उन्होने जिले की सबसे बड़ी सीट पर वरिष्ठ बसपा नेता नसीस अंसारी की पत्नी नसरीन पर दांव खेला है। यहाॅ पीलीभीत से नसरीन अंसारी, पूरनपुर से कोई नहीं मिला व बीसलपुर से सलीम मंसूरी को टिकट दिया है वहीं नगर पंचायत में बिलसण्डा से निवर्तमान चेयरमेन अटल जायसवाल, बरखेडा से रामवती शर्मा, गुलडिया भिण्डारा से अजमत खाॅ, जहानाबाद से नवीसेन व कलीनगर से ताहिर खाॅ और न्यूरिया शाजिया बेगम। पूरनपुर में इन्हे कोई प्रत्याशी नहीं मिला।

कांग्रेस को भी कई जगह प्रत्याशी नहीं मिले

कांग्रेस ने शहर सीट से लोध/राजपूत बिरादरी पर दांव खेला है। यहाॅ उन्होंने शहर से ममता लोधी ,पूरनपुर से सुशील सक्सेना, बिलसण्डा से मो0 रफी, कलीनगर से महारानी पाल व न्यूरिया से माजगा बेगम को टिकट दिया है। यहाॅ इन्हे बीसलपुर, बरखेडा, जहाॅनाबाद व गुडलिया भिण्डारा में कोई प्रत्याशी अभी नहीं मिला।

वहीं सपा को भी अभी कलीनगर से कोई प्रत्याशी नहीं मिला है। हालांकि अभी वक्त है और इन खाली सीटों पर सभी दल प्रत्याशी ढूंढ रहे हैं।