13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीलीभीत
ई—रिक्शा चालकों ने की पिटार्ई, व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
Play video

ई—रिक्शा चालकों ने की पिटार्ई, व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

ई—रिक्शा चालकों से विवाद के बाद व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच

Google source verification

पीलीभीत। जिले के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में बाबूलाल नाम का एक व्यक्ति ई—रिक्शा में बैठकर रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। जैसे ही बाबूलाल रिक्शे से उतरा तो किसी बात को लेकर उसकी रिक्शाचालक से कहासुनी हो गई। बातों ही बातों में विवाद बढ़ गया तो ई—रिक्शाचालक का साथ देने के लिए वहां कई ओर रिक्शाचालक आ गए। सभी लोगों ने मिलकर बाबूलाल के साथ मारपीट की। पिटाई के बाद जैसे तैसे अपने घर पहुंचा। घर पहुंचने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई तो उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिवार वालों की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस मारपीट करने वाले ई-रिक्शा चालकों की तलाश कर रही है।