1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वरुण गांधी बोले- किसानों के गन्ने का भुगतान तुरंत करें, नहीं तो ‌चीनी मिल गेट पर करेंगे अगली सभा

बीजेपी सांसद वरुण गांधी वरुण गांधी आम लोगों बात और मुद्दों को उठाने के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी सरकार से भी सवाल करते हैं। एक बार ‌फिर उन्होंने बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों पर सवाल किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
varun_gandhi.jpg

बीजेपी सांसद वरुण गांधी पीलीभीत बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के अर्सियाबोज गांव में जनसंवाद किया। कार्यक्रम में बोले कि चीनी मिलें किसानों का भुगतान तुरंत करें, नहीं तो वह अगली जनसभा इन मिलों के गेट पर करेंगे।

इस दौरान सांसद ने उनके संसदीय क्षेत्र में आने वाली दो चीनी मिलों का नाम भी लिया और उन्हें चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि चीनी मिल भुगतान करने में अपनी मनमानी कर रही हैं। अब ऐसा नहीं चलने वाला है।


सांसद वरूण गांधी से वहां पर आए हुए किसानों ने कहा कि आवारा पशु फसल को बर्बाद कर रहे हैं। इससे वे सब बहुत परेशान हैं। इस पर वरुण गांधी ने कहा कि सरकार और प्रशासन को इस मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए और इस समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: ओबीसी आरक्षण पर बोले अखिलेश- भाजपा सरकार में सामाजिक न्याय के नाम पर हो रहा अन्याय
देश में बढ़ रही बेरोजगारी की स्थिति पर वरुण गांधी ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा, “एक करोड़ सरकारी पद खाली पड़े हैं। सरकार को यह पद भरने चाहिए। इस काम में हम मदद करने को तैयार हैं।" इसके अलावा उन्होंने कहा कि पुलिस की भी काफी शिकायतें आ रही हैं। किसानों ने एक चौकी प्रभारी की शिकायत की, जिसे गांधी ने मंच से फटकार लगाई।

Story Loader