
कर्नाटक: कुमारस्वामी को दोबारा सीएम बनाने के लिए एक समर्थक 11 साल से नहीं कटाए दाढ़ी और बाल
नई दिल्ली। कर्नाटक की सियासी आंधी अब थम चुकी है। राज्य में कांग्रेस-जेडीएस की गठबंधन वाली सरकार बनने जा रही है। जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी कर्नाटक के मुख्यमंत्री होंगे। 23 मई को उन्हे मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। कुमारस्वामी के सीएम बनने के खबर से उनके समर्थकों में भारी खुशी का माहौल है। लेकिन इस बीच उनका एक ऐसा समर्थक सामने आया है, जिसने कुमारस्वामी को राज्य का दोबारा सीएम बनाने के लिए बड़ी कुर्बानी दे डाली। दरअसल, इस युवक ने कुमारस्वामी को सीएम न बनने तक दाढ़ी और बाल न कटवाने का फैसला किया था।
ली बड़ी प्रतिज्ञा
दरअसल, रामकृष्ण गौड़ा नाम का यह शख्स कृष्णा राजनगर के गांव मेलुरु का रहने वाला है। रामकृष्ण पेशे से किसान है और खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता है। रामकृष्ण कुमारस्वामी की कार्यशैली से इस कदर प्रभावित हुआ कि उसने कुमारस्वामी को दोबारा सीएम बनाने के लिए एक बड़ी प्रतिज्ञा कर ली। रामकृष्ण ने कसम खाई की जब तक कुमारस्वामी राज्य के दूसरी बार मुख्यमंत्री नहीं बन जाते, तब वह अपनी दाढ़ी और बाल नहीं कटवाएगा। रामकृष्ण के अनुसार कुमारस्वामी ही एकमात्र ऐसे नेता हैं, जो किसानों को लिए कुछ कर सकते हैं।
केवल कुमारस्वामी पर ही भरोसा
रामकृष्ण के अनुसार पिछली बार कुमारस्वामी केवल 20 माह तक ही सत्ता में रह पाए थे और गंदी सियासत के चलते उनको अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी थी। उनके सीएम पद से उतरने के बाद राज्य जैसे अराजकता का शिकार हो गया। किसानों की आत्महत्या, भ्रष्टाचार और अत्याचार ने राज्य में जड़ जमा ली। रामकृष्ण को भरोसा है कि इस अराजकता से राज्य को छुटकारा केवल कुमारस्वामी ही दिला सकते हैं। यही कारण है कि मैंने कुमारस्वामी के दोबार सीएम न बनने तक योग नरसिंह की पूजा की और तब तक दाढ़ी व बाल न कटाने की प्रतिज्ञा की। रामकृष्ण का कहना है कि अब उनके दोबारा सीएम बनने के वह अपने बाल कटाएगा।
Published on:
22 May 2018 02:29 pm

बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
