16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमित शाह से बातचीत के बाद अमरिंदर सिंह बोले – किसान आंदोलन पंजाब की अर्थव्यवस्था और देश की सुरक्षा से जुड़ा मसला

अमरिंदर सिंह ने कहा - किसानों की समस्या का हल निकलना चाहिए। केंद्र से समस्या का समाधान जल्द से जल्द निकालने की अपील की।

less than 1 minute read
Google source verification
amrinder singh

अमरिंदर सिंह ने कहा - किसानों की समस्या का हल निकलना चाहिए।

नई दिल्ली। किसान आंदोलन को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बीच दिल्ली में बैठक खत्म हो गई है। दोनों के बीच बैठक आधे घंटे तक चली। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा कि किसानों और केंद्र के बीच इस मुद्दे पर वार्ता जारी है। मेरे पास इस समस्या का समाधान निकालने के लिए कुछ भी नहीं है। मैंने गृह मंत्री के साथ बैठक में अपना विरोध एक बार फिर दोहरा दिया है। गृह मंत्री अमित शाह से इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द हल निकालने का अनुरोध किया।

सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा कि कृषि कानून एक ऐसा मुद्दा है जो पंजाब की अर्थव्यवस्था और राष्ट्र की सुरक्षा को प्रभावित करता है।

बता दें कि इस मुद्दे पर कृषि संगठनों के नेताओं के साथ विज्ञान भवन में केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों की बातचीत जारी है। बैठक से पहले केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा था कि चौथे दौर की बैठक से उन्हें सकारात्मक परिणाम सामने आने की उम्मीद है।