2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलका लांबा के इस्तीफे मामले में आया नया मोड़, कपिल मिश्रा ने सदन में बहस का वीडियो किया वायरल

अलका लांबा के इस्तीफे मामले में आया नया मोड़, कपिल मिश्रा ने सदन में बहस का वीडियो किया वायरल

2 min read
Google source verification
alka lamba

अलका लांबा के इस्तीफे मामले में आया नया मोड़, कपिल मिश्रा ने सदन में बहस का वीडियो किया वायरल

नई दिल्ली। देश की राजधानी में इन दिनों सियासत गर्माई हुई है। इस उबाल का कारण है आम आदमी पार्टी में चल रहा घमासान। आप विधायक अलका लांबा ने अपनी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके पीछे का कारण है विधानसभा में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लेने का प्रस्ताव पारित किया जाना। इसका विरोध कर रही विधायक अलका लांबा ने पार्टी को अपना इस्तीफा दे दिया...जिसे पार्टी ने ले भी लिया। हालांकि अलका लांबा का कहना है कि इस्तीफे पर अंतिम फैसला वो आज लेंगी। उधर.. पूरे घटना क्रम को लेकर आप के बागी विधायक कपिल मिश्रा ने सदन की कार्यवाही का एक वीडियो जारी कर मामले में नया मोड़ ला दिया है।


दरअसल दिल्ली विधानसभा में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को प्रदान किया गया सर्वोच्च नागरिक सम्मान "भारत रत्न" वापस लेने की मांग वाला एक प्रस्ताव शुक्रवार को पारित किया, लेकिन आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस नेता के नाम के जिक्र से अपने आप को अलग कर लिया है। इस प्रस्ताव में 1984 के सिख विरोधी दंगे का हवाला दिया गया था। कपिल मिश्रा सदन में चल रही बहस को लेकर ही एक वीडियो जारी कर दिया है। उनके इस वीडियो ने एक नई बहर को जन्म दे दिया है।

वीडियो पर नजर दौड़ाएं तो इस में विधायक जरनैल सिंह को प्रस्ताव पढ़ते देखा जा सकता है। इसके बाद स्पीकर के आदेश पर सभी सदस्य खड़े होकर इस प्रस्ताव का समर्थन करते हैं। कपिल मिश्रा ने कहा कि इस प्रस्ताव को अध्यक्ष सहित सभी ने खड़े होकर पास किया।

कपिल मिश्रा ने लिखा, "ये सब ऑन रिकॉर्ड हैं, सदन की कार्यवाही का हिस्सा हैं, उसके बाद अलका लांबा ने पार्टी के अंदर इस प्रस्ताव का विरोध किया।" अलका लांबा ने इस प्रस्ताव के पास होने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके बाद पार्टी ने उनसे इस्तीफा मांग लिया।


उधर..आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि जो मूल लेख सदन में पेश किया गया था, पूर्व प्रधानमंत्री के संबंध में पंक्तियां उसका हिस्सा नहीं थीं। साथ ही उन्होंने कहा कि यह एक सदस्य का हस्तलिखित संशोधन प्रस्ताव था जिसे इस प्रकार से पारित नहीं किया जा सकता।

Story Loader