8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामलीला मैदान में लाखों समर्थकों के सामने अरविंद केजरीवाल के साथ छह मंत्रियों ने ली शपथ

पुराने मंत्रियों के साथ नई सरकार का केजरीवाल ने किया गठन। पहले अटकलें थी कि राघव चड्ढा, आतिशी जैसे कई युवा चेहरों को सामने लेकर आएगी आप।
2 min read
Google source verification
arvind kejriwal

अरविंद केजरीवाल रामलीला मैदान में लेंगे शपथ।

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल ने रविवार को तीसरी बार दिल्ली के सीएम पद की शपथ ली। रामलीला मैदान में लाखों समर्थक इस दौरान उपस्थित थे। अरविंद केजरीवाल के साथ 6 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, राजेंद्र पाल गौतम, गोपाल राय, इमरान हुसैन और कैलाश गहलोत ने भी शपथ ली। नई सरकार चलाने के लिए केजरीवाल ने अभी तक विभागों का बंटवारा नहीं किया है। माना जा रहा हैं कि विभागों को लेकर कोई बड़ा फेरबदल नहीं होगा। इससे पहले अटकलें थी कि आप की नई सरकार में राघव चड्ढा, आतिशी जैसे कई युवा चेहरों को शामिल किया जा सकता है।

आज केजरीवाल तीसरी बार लेंगे CM पद की शपथ, रामलीला मैदान में दिल्ली की जनता होगी मेहमान

विशेष अतिथियों में डॉक्टर, शिक्षक, बाइक एंबुलेंस राइडर्स, सफाई कर्मचारी, कंस्ट्रक्शन वर्कर्स, बस मार्शल, ऑटो ड्राइवर आदि शामिल हुए। खास बात यह है कि दिल्ली की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पूरी दिल्ली को बुलावा भेजा गया। एक अनुमान के अनुसार एक लाख लोग रामलीला मैदान पहुंचे।इसको देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने आवाजाही को आसान बनाने के लिए योजना बनाई गई।

समारोह की तैयारी बड़े स्तर पर की गई । शनिवार दोपहर बाद दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने समारोह की समीक्षा की। इसके साथ तैयारियों का मुआयना भी किया। उन्होंने बताया कि मंच के नजदीक करीब 40 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं,जबकि पीछे की तरफ खाली स्थान छोड़ा गया है, जिससे भीड़ बढ़ने पर लोगों को खड़े होकर सुनने में कोई परेशानी न हो। वहीं दूसरी तरफ ट्रैफिक पुलिस ने कुछ रास्तों को बंद करने के साथ ट्रैफिक को डायवर्ट किया है।

आपकों बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनावों तीसरी बार आप ने विजय हासिल की है। मंगलवार को आए नतीजों में आम आदमी पार्टी ने पचास फीसदी से ज्यादा वोट लेकर 62 सीटों पर कब्जा जमाया है। वहीं भाजपा के विधायकों की संख्या तीन से बढ़कर आठ हुई है। कांग्रेस पिछली बार की तरह इस बार भी शून्य पर रह गई है। कांग्रेस के 63 प्रत्याशियों की जमानत भी जब्त हो गई है।