
Amarinder was humiliated- says Ashwani Kumar after quitting congress
पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले ही कांग्रेस को तब बड़ा झटका लगा जब सोनिया के वफादार अश्विनी कुमार ने पार्टी छोड़ दिया। पार्टी से निकलने के बाद वो कांग्रेस को जमकर कोस रहे हैं और उसकी पोल-पट्टी भी खोल रहे हैं। अश्विनी कुमार ने ये भी बताया कैसे पार्टी का नेतृत्व कमजोर हो चुका है और अमरिंदर सिंह को कैसे बेइज्जत किया गया था। एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में अश्विनी कुमार ने कांग्रेस के कमजोर नेतृत्व, पंजाब में जनता के मूड पर भी प्रकाश डाला है। उन्होंने बताया है कि आखिर क्यों कांग्रेस एक के बाद एक चुनाव हार रही है।
कैप्टन अमरिंदर को बेइज्जत किया गया
एक अंग्रेजी अखबार को उन्होंने पार्टी छोड़ने के बाद इंटरव्यू दिया है। उन्होंने इस इंटरव्यू में कहा, 'मुख्यमंत्री पद को लेकर राजनीतिक चर्चा, प्रचार के बीच में वरिष्ठ नेताओं द्वारा एक-दूसरे के संदर्भ में इस्तेमाल की जाने वाली अपमानजनक भाषा और कैप्टन अमरिन्दर सिंह को इस्तीफ़ा देने के लिए जिस तरह से अपमानित किया गया, वह दर्दनाक था और इसका पंजाब के लोगों पर बहुत नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।'
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे ऐसा लगता है कि राज्य में आम आदमी पार्टी के पक्ष में लहर है। मुझे त्रिशंकु विधानसभा के आसार नहीं दिखते। पंजाब एक परिवर्तनकारी बदलाव के मुहाने पर है और राज्य के चुनाव परिणामों का राष्ट्रीय राजनीति की दिशा पर बड़ा असर पड़ेगा।'
कांग्रेस कहाँ गलत है?
जब अश्विनी कुमार से पूछा गया कि आखिर कांग्रेस कहाँ गलत है तो उन्होंने कहा कि 'इस सवाल के कई जवाब हो सकते हैं। हालांकि, मैं कहूँगा कि कुछ सम्मानीय नेताओं को छोड़कर पार्टी का जनता के साथ जुड़ाव खत्म सा हो गया है। आम भाषा में कहूँ तो पार्टी state of inertia (निष्क्रिय) में जा रही है।'
कांग्रेस में वरिष्ठता और योग्यता का सम्मान नहीं
अश्विनी कुमार ने ये भी कहा कि 'अब पार्टी में वरिष्ठता और योग्यता को उचित सम्मान नहीं दिया जा रहा। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी से जुड़े मामलों पर चर्चा करने के लिए पहले की तरह वरिष्ठ नेताओं को महत्व नहीं दिया जा रहा।'
युवा नेता कांग्रेस क्यों छोड़ रहे?
अश्विनी कुमार से जब पूछा गया कि आखिर पार्टी से युवा नेता क्यों निकल रहे क्या उन्हें अपना भविष्य नहीं दिखाई दे रहा? तो इसपर जवाब में उन्होंने कहा कि जिन्होंने पार्टी छोड़ी मैं उनपर कोई आरोप नहीं लगाना चाहता हूँ। मैंने सभी पदों पर कार्य किया है। मुझे किसी पद की आवश्यकता नहीं है। जीवन में धैर्य रखना बेहद आवश्यक है।
कांग्रेस को क्यों मिल रही एक के बाद एक हार
इस सवाल के जवाब में अश्विनी कुमार ने कहा, वास्तव में इसके पीछे के कारण सभी को ज्ञात है। कमजोर नेतृत्व और जनता से भावनात्मक जुड़ाव का घोर अभाव। ये हर पार्टी का काम होता है कि वो आत्मनिरीक्षण करे न कि पार्टी को छोड़कर जाने वालों में खामियाँ ढूँढे। वफादार नेता पार्टी क्यों छोड़ रहे इसे सोचने की बजाय ये सोचें कि ऐसा करने के लिए उन्हें किन परिस्थितियों ने मजबूर किया।
अश्विनी कुमार किस पार्टी में होंगे शामिल?
इसके अलावा अश्विनी कुमार ने कहा कि फिलहाल वो कोई पार्टी जॉइन नहीं कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि भविष्य में क्या होगा इसपर कुछ नहीं कहा जा सकता है।
यह भी पढ़े - Congress: कांग्रेस ने घर-घर पहुंचकर बताई अपनी उपलब्धि
Published on:
15 Feb 2022 04:30 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
