25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी के मणिपुर दौरे पर अमित मालवीय ने साधा निशाना, कहा- वह कोई शांति के मसीहा नहीं…

Amit Malviya on Rahul Gandhi : राहुल गांधी के मणिपुर दौरे पर भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट कर निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि राहुल गांधी कोई शांती के मसीहा नहीं हैं।

2 min read
Google source verification

image

Prashant Tiwari

Jun 29, 2023

 amit-malviya-target-rahul-gandhi-manipur-visit-said-he-is-not-messiah

भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय

भारतीय जनता पार्टी के नेता और IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मणिपुर जाने पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कोई शांति के मसीहा नहीं एक राजनीतिक मसीहा हैं। वो अवसरवादी हैं जो मामले को उबलता हुए रखना चाहते हैं। वहीं, कांग्रेस ने कल राहुल गांधी को लेकर किए अमित मालवीय के एक पोस्ट पर आपत्ति जताते हुए उनके खिलाफ FIR दर्ज कराया है।

राहुल शांति के मसीहा नहीं- अमित
राहुल गांधी के मणिपुर दौरे पर भाजपा आईटी सेल के प्रमुख ने ट्वीट कर निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि राहुल गांधी कोई शांति के मसीहा नहीं हैं। वह एक अवसरवादी राजनेता हैं जो अपने फायदे के लिए लिए मणिपुर गए हैं। वो वहां शांति के लिए नहीं मामले को उबलता हुए रखना चाहते हैं।

कांग्रेस राज में मणिपुर क्यों नहीं गए राहुल
भाजपा नेता ने एक ट्वीट में राहुल गांधी से कई सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि जब वहां कांग्रेस की सरकार थी तो राहुल गांधी ने मणिपुर का दौरा क्यों नहीं किया। मालवीय ने कहा कि गांधी का दौरा उनके अपने स्वार्थी राजनीतिक एजेंडे' से पैदा हुआ है।

अमित पर कांग्रेस ने दर्ज कराया FIR
कांग्रेस पार्टी ने BJP IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय पर राहुल गांधी को लेकर किए गए एक पोस्ट पर आपत्ति जताई। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने उनके खिलाफ कल कर्नाटक में एक FIR भी दर्ज कराई। अमित के खिलाफ जब FIR पर जब कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अमित पर और मुकदमे दर्ज होने चाहिए।

ये भी पढ़ें: बंगाल में महराष्ट्रा 2.0 की सुगबुगाहट, भाजपा नेता का दावा- 3 महिने में गिर जाएगी ममता सरकार

मणिपुर पहुंचने पर हिरासत में लिए गए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष
राहुल गांधी आज कांग्रेस नेताओं के साथ दो दिन के मणिपुर के दौरे पर पहुंचे हैं। यहां वह हिंसा से प्रभावित लोगों से मिलने के लिए जाने वाले थे। लेकिन जैसे ही वह एयरपोर्ट से निकले मणिपुर पुलिस ने उन्हें इंफाल से 20 किलोमीटर की दूरी पर हिरासत में ले लिया।