15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा को पश्चिम बंगाल में बड़ा झटका, अमित शाह की तीनों रैलियां हुईं रद्द

पश्चिम बंगाल में भाजपा को फिर झटका एक बार फिर शाह की रैली हुई रद्द हैलिकॉप्टर लैंड करने की नहीं मिली इजाजत

2 min read
Google source verification
amit shah

भाजपा को पश्चिम बंगाल में बड़ा झटका, अमित शाह की तीनों रैलियां हुईं रद्द

नई दिल्ली। देश की 17वीं लोकसभा के लिए होने जा रहे लोकसभा चुनाव का अब सातवां और अंतिम चरण बाकी है। लिहाजा हर राजनीतिक दल का फोकस अब इस चरण को जीत कर लोकसभा की फतह करना अहम लक्ष्य है। यही वजह है कि एक तरफ सभी पार्टियां बचे हुए क्षेत्रों में ताबड़तोड़ रैलियां कर वोट बंटोरने की कोशिश में जुटी हैं तो वहीं विरोधी पार्टियां इस कोशिश में जुटी है कि किसी भी तरह विरोधियों को अपने वोटरों से दूर रख सकें। कुछ ऐसा ही मामला पश्चिम बंगाल से 1सामने आया है जहां भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह को बड़ा झटका लगा है। जी हां अमित शाह को सोमवार 13 मई को प.बंगाल के जाधवपुर में रैली करना थी, लेकिन राज्य सरकार की ओर से उन्हें बड़ी अ़ड़चन का सामना करना पड़ा।

दरअसल पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से अमित शाह के हेलिकॉप्टर को लैंडिंग की इजाजत नहीं मिली। लिहाजा भाजपा अध्यक्ष को अपनी रैली रद्द करनी पड़ी। शाह को आज 12.30 बजे शाह यहां रोड शो करने वाले थे।ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी कई बार शाह की रैली को रद्द या फिर आगे बढ़ाना पड़ा है।

इन तीन जगहों पर थी शाह की रैली
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सोमवार को पश्चिम बंगाल में एक नहीं बल्कि तीन रैलियों के जरिये जनता को संबोधित करने वाले थे। इन तीन जगहों में सबसे पहली रैली जयनगर में होना थी, जबकि दूसरी रैली जाधवनगर और तीसरी रैली बरासत में आयोजित की गई थी।

इससे पहले 22 फरवरी को भी ममता बनर्जी ने अमित शाह की मालदा रैली के दौरान उनके हेलीकॉप्टर लैंडिंग पर रोक लगा दी थी। इस रोक के बाद भाजपा ने ममता सरकार पर प्रशासनिक शक्तियों का दुरुपयोग करने का आरोप भी लगाया था। भाजपा की तरफ से कहा गया था कि जब हर हफ्ते सीएम का चॉपर वहां उतरता है, तब फिर शाह के हेलीकॉप्टर को इजाजत देने में परेशानी क्यों है? हालांकि बाद इजाजत दे दी गई थी।