25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिशन 2019 के लिए आज पुणे में बिगुल फूकेंगे अमित शाह, सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को देंगे विजय मंत्र

मिशन 2019 के लिए आज पुणे में बिगुल फूकेंगे अमित शाह, सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को देंगे विजयी मंत्र

2 min read
Google source verification
amit shah

मिशन 2019 के लिए आज पुणे में बिगुल फूकेंगे अमित शाह, सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को देंगे विजयी मंत्र

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने मिशन 2019 के लिए कमर कस ली है। इसके लिए पार्टी के चाणक्य ने एक बार फिर रणनीति तैयार की है और अब इस रणनीति पर काम शुरू हो गया है। इसी कड़ी में पार्टी अध्यक्ष आज महाराष्ट्र के पुणे में एक दिवसीय यात्रा पर हैं। यहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और सम्पर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत प्रख्यात लेखक बाबा साहब पुरंदरे से मुलाकात करेंगे। शाह दोपहर में पुणे पहुंचेंगे। दोपहर बाद वे निवडुंगा विठ्ठल मठ, नाना पेठ में महान संत ज्ञानेश्वर माउली पालखी के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे गंधर्व रंगमंदिर में सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

आज फिर होगी जोरदार बारिश, इन इलाकों में रहते हैं तो अलर्ट रहें

सोशल मीडिया है अहम औजार
दरअसल भाजपा 2014 के चुनाव की तरह इस बार भी सोशल मीडिया को अपना प्रमुख हथियार बना रही है। यही वजह है कि पार्टी ने इस खास रणनीति के तहत ऐसे कार्यकर्ताओं को शॉर्ट लिस्ट किया जा रहा है जो सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और जिनके 10 हजार से ज्यादा फॉलोवर हैं। इन कार्यकर्ताओं या सदस्यों को भाजपा विशेष रूप से ट्रेंड करेगी। इनका काम होगा लोगों के बीच मोदी सरकार की अब तक की उपलब्धियों को पहुंचाना। इसी के तहत पुणे में भी भाजपा अध्यक्ष सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वे शाम को आर्य चाणक्य.. जीवन और कार्य : आज के संबंध में विषय पर आयोजित एक परिचर्चा को भी संबोधित करेंगे। जबकि रात में शाह सम्पर्क फार समर्थन अभियान के तहत पुरंदरे वाड़ा जायेंगे और प्रख्यात लेखक बाबा साहब पुरंदरे से मिलेंगे।

महागठबंधन पर साधा निशाना
इससे पहले अमित शाह ने गुरुवार और शुक्रवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भाजपा की स्वच्छ राजनीति के प्रचार के साथ विपक्षियों की परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति का खुलासा होना चाहिए। शाह ने यहां प्रबुद्धजन सम्मेलन में मिशन 2019 के लोकसभा चुनावों की ओर इशारा करते हुए कहा कि एक ओर तो स्वच्छ राजनीति करने वाली भाजपा है, वहीं दूसरी ओर देश के अंदर सैकड़ों राजनैतिक पार्टियां खड़ी हैं जो सिर्फ जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति कर रही हैं।

आत्महत्या नहीं बल्कि एक लड़के ने की 11 सदस्यों की हत्या, महिला ने फोन पर किया खुलासा!
शाह ने आरोप लगाया कि इन पार्टियों का उद्देश्य अपने परिवार और अपनी जातियों का भला करना ही है. लेकिन इसके विपरीत भाजपा का उद्देश्य समग्र हिन्दुस्तान को सर्वोच्चता के शिखर पर ले जाने का है।