
अरुणाचल प्रदेश में विधायक समेत 11 लोगों की मौत, उग्रवादियों ने घात लागकर की हत्या
नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के तिरपा में विधायक की हत्या कर दी गई। विधायक समेत 11 लोगों की हत्या की गई है। उग्रवादियों ने घात लगाकर वारदात को अंजाम दिया है। हमले में एनपीपी विधायक तिरांग अबो अबोह के परिवार वाले की भी हत्या हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीएसओ को भी गोली लगी है। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी गई है।
अरुणाचल के सीएम ने हमले पर दुख जताया
इस वारदात के बाद मेघालय के सीएम कोनार्ड संगमा ने दुख जताया है। संगमा ने ट्वीट कर लिखा कि इस कायराना हमले से काफी दुख हुआ। एनपीपी इस घटना से बेहद हैरान है। दुख हुआ कि इस हमले में विधायक तिरांग अबोह की मौत हो गई। विधायक पर हुए इस हमले की मैं कड़ी निंदा करता हूं।
किसी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी
बता दें कि तिरांग अबो पिछले विधानसभा चुनाव में एनपीपी के टिकट से चुनाव लड़े थे। नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड के आतंकियों पर इस हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप है। हालांकि किसी संगठन की ओर से कोई जिम्मेदारी नहीं ली गई है।
Updated on:
21 May 2019 09:08 pm
Published on:
21 May 2019 04:38 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
