Arvind Kejriwal Arrest: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal Arrest) की ईडी कस्टडी एक अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले रिमांड (ED Custody) अवधि खत्म होने के बाद उन्हें राऊज एवेन्यू कोर्ट(Rouse Avenue Court) में पेश किया गया। विशेष न्यायाधीश कावेरी बवेजा की अदालत में सीएम अरविंद केजरीवाल(Delhi CM) ने खुद अपनी दलील रखी। उन्होंने बताया कि दिल्ली शराब घोटाला(Delhi Liquor Scam) क्या है और किसे पैसे मिले। वहीं, ईडी की तरफ से पेश हुए एएसजी एसवी राजू ने रिमांड आवेदन पढ़ते हुए कहा कि केजरीवाल(CM Arvind kejriwal) के बयान दर्ज किए गए हैं, लेकिन उनसे और बयान लेने हैं।