16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केजरीवाल को नहीं भाया प्रियंका गांधी का रोड़ शो, कहा- दिल्ली में ‘समय बर्बाद’ मत कीजिए

सीएम अरविंद केजरीवाल का राहुल-प्रियंका पर हमला 'वहां जाकर प्रचार कीजिए जहां लड़ाई कांग्रेस और बीजेपी के बीच' पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार शीला दीक्षित के लिए सड़क पर आईं प्रियंका
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

May 08, 2019

 Sheila Dikshit

केजरीवाल को नहीं भाया प्रियंका गांधी का रोड़ शो, कहा- दिल्ली में 'समय बर्बाद' मत कीजिए

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार शीला दीक्षित ( Sheila Dikshit ) लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi ) का रोड़ शो करना मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) को पसंद नहीं आया है। आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख ने कांग्रेस नेताओं दिल्ली में 'समय बर्बाद' करने के बजाय दूसरे राज्यों में ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

कांग्रेस बची हुआ जगह बचाए: केजरीवाल

बुधवार को केजरीवाल ने कहा कि प्रियंका गांधी को दिल्ली में अपना समय नहीं बर्बाद करना चाहिए। कांग्रेस यहां अपनी बची जगह भी खो देगी। इसके बजाय उन्हें राजस्थान, मध्य प्रदेश में प्रचार करना चाहिए, जहां लड़ाई कांग्रेस और बीजेपी के बीच है।

रॉबर्ट वाड्रा का पीएम मोदी पर पलटवार, 'अपने पाप छिपाने के लिए आप मुझ पर भाषण देते हैं'

राहुल-प्रियंका की सभा पर भड़के सीएम

केजरीवाल ने कहा कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा के खिलाफ और दिल्ली में आप के खिलाफ रैलियां कर रही हैं। उन्होंने कहा कि गांधी भाई-बहन उन जगहों पर नहीं जा रहे हैं जहां कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) की सीधी टक्कर है।

मुंबई एयरपोर्ट पर हादसा: रनवे से आगे निकला वायुसेना का विमान, सभी सुरक्षित

शीला के समर्थन में प्रियंका ने किया रोड शो

दरअसल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शीला के समर्थन में एक बड़ा रोड़ शो किया है। करीब 2.2 किलोमीटर के इस रोड शो में प्रियंका गांधी के साथ उनके बेटे रेहान वाड्रा भी मौजूद थे। खुली जीप में शीला के साथ प्रियंका ने सीलमपुर से यमुना विहार तक का सफर किया। दिल्ली में 12 मई को मतदान होना है।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग