गुरूवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, गुड मॉर्निंग, आखिर दिल्ली वाले क्या मांग रहे हैं- 1. आईएएस अफसरों की हड़ताल खत्म करो। 2. राशन की डोरस्टेप डिलिवरी लागू करो। नहीं होना चाहिए ये? दुनिया में कोई कह सकता है कि ये नहीं होना चाहिए? फिर ये लोग क्यों नहीं कर रहे? आज चौथा दिन है। इनकी मंशा ठीक नहीं लग रही।