
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने को लेकर विपक्षी दलों का विरोध जारी है। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में आर्टिकल 370 को हटाने के जरूरी कारण भी बताए, बावजूद इसके विपक्षी नेताओं की बयानबाजी जारी है।
इस बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन असदुद्दीन ओवैसी ( Asaduddin Owaisi ) ने जम्मू-कश्मीर पर सरकार के फैसले को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है।
हैदराबाद से सांसद ओवैसी ( Asaduddin Owaisi ) ने कहा कि पीएम मोदी को सरदार पटेल और पंडित जवाहर लाल नेहरू की तरह राजनीतिक ज्ञान नहीं है।
जब पंडित नेहरू ने कश्मीर पर निर्णय लिया, तो उन्होंने राष्ट्र के हित में ऐसा किया था।
लेकिन प्रधानमंत्री दावा कर रहे हैं कि वो इस मामले में श्यामा प्रसाद का अनुसरण कर रहे हैं, लेकिन उनको शायद यह नहीं पता कि मुखर्जी ने आर्टिकल 370 को स्वीकार किया था।
वहीं, औवेसी ( Asaduddin Owaisi ) आर्टिकल 370 हटाने को लेकर भाजपा की मंशा पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा को जम्मू-
कश्मीर की धरती से प्यार है, ना कि वहां के लोगों से। मोदी सरकार को सत्ता से लगाव है, लेकिन न्याय से कोई सरोकार नहीं है। वो केवल सत्ता में काबिज होना चाहते हैं।
लेकिन मैं याद दिलाता रहूंगा कि कोई भी व्यक्ति अनंत काल तक जीवित नहीं रहता है।
Updated on:
14 Aug 2019 02:09 pm
Published on:
14 Aug 2019 11:00 am
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
