25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस का दावा, 28 फरवरी को भंग होगी महाराष्ट्र विधानसभा, सीएम फडणवीस ने किया खारिज

एक ओर जहां बीजेपी पर आरोप लग रहा है कि वे कर्नाटक में सरकार गिराने की फिराक में है तो दूसरी ओर अब कांग्रेस का दावा है कि 28 फरवरी को इस राज्य में विधानसभा भंग हो जाएगी।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Feb 08, 2019

Maharashtra assembly

कांग्रेस का दावा, 28 फरवरी को भंग होगी महाराष्ट्र विधानसभा, सीएम फडणवीस ने किया खारिज

नई दिल्ली। कर्नाटक में चल रही सियासी उठापटक के बीच अब बीजेपी शासित महाराष्ट्र को लेकर बड़ी खबर आई है। कांग्रेस ने दावा किया है कि महाराष्ट्र विधानसभा बजट पेश करने के बाद 28 फरवरी को भंग हो सकती है। ऐसा इसलिए होगा ताकि आगामी लोकसभा चुनाव के साथ राज्य में विधानसभा चुनाव भी कराया जा सके।

राज्य में एकसाथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव: कांग्रेस

औरंगाबाद में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की एक रैली को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने कहा कि राज्य सरकार इस बार एक साथ चुनाव कराने की योजना बना रही है। चव्हाण ने कहा कि इस महीने बजट पेश होने के बाद राज्य विधानसभा तत्काल भंग कर दी जाएगी। इस बात को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी पार्टी कार्यकर्ताओंको कार्य में जुट जाना चाहिए।

सीएम बोले- सरकार पूरा करेगी कार्यकाल

कांग्रेस के आरोप को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावे को खारिज कर दिया। उन्होंने दोहराया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी-शिवसेना गठबंधन की सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। गठबंधन का कार्यकाल इस साल अक्टूबर तक है। वहीं विधानसभा का सप्ताह भर चलने वाला बजट सत्र 25 फरवरी से दो मार्च के बीच आयोजित किया जाएगा।

एनसीपी बोली- हैं तैयार हम

वहीं दूसरी ओर एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि उनकी पार्टी एकसाथ चुनाव कराए जाने की स्थिति का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने भरोसा जताया कि सत्ताधारी भगवा गठबंधन दोनों चुनावों (लोकसभा, विधानसभा) में साफ हो जाएगा।