Bhupinder Singh Hooda Attack Dushyant Chautala Counterattack हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने हरियाणा की मौजूदा सरकार पर तंज कसते हुए कहाकि हरियाणा की मौजूदा सरकार 2P सरकार है। इस पर हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पलटवार करते हुए कहा, जो दुर्दशा कांग्रेस ने की थी उससे बहुत बेहतर तरीके से प्रदेश प्रगति के पथ पर चला है।
भाजपा के मनोहर लाल खट्टर हरियाणा में सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। भूपिंदर सिंह हुड्डा ने हरियाणा सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि हरियाणा की मौजूदा सरकार 2P सरकार है - पोर्टल और पुलिस। पहले किसानों को पोर्टल में परेशान किया, 'मेरा ब्योरा, मेरी फसल' (सब्सिडी वापस) ले ली। और जब किसानों ने अपना दाम मांगा तो पुलिस भेज दी। यह उल्टी गंगा बहा रहे हैं। यह आरोप भाजपा सरकार को बर्दाश्त नहीं हुआ तो हरियाणा सरकार की नुमाइंदगी कर रहे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने तुरंत पलटवार किया।
कांग्रेस का दुष्यंत चौटाला ने दिखाया आइना
हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस सरकार की कमियों को गिनाते हुए कहा, कांग्रेस के समय की तरह न तो हमें कर्मचारियों पर लाठियां बरसानी पड़ी न हमने शिक्षकों को गोलियां मारी। जो दुर्दशा कांग्रेस ने की थी उससे बहुत बेहतर तरीके से प्रदेश प्रगति के पथ पर चला है। 3.5 साल में प्रदेश का विकास कर कैसे समृद्ध किया जाए हमने उस पर काम किया है।
यह भी पढ़ें - Video : सचिन पायलट पर केसी वेणुगोपाल का बड़ा बयान, सुनकर रह गए सब हतप्रभ
भाजपा-जेजेपी के रिश्ते भी बिगड़ने लगे
हरियाणा में 2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं। हरियाणा प्रदेश में जैसे-जैसे चुनावी तपिश बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे मुख्यमंत्री खट्टर की चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। प्रदेश के पहलवान से लेकर किसान तक आंदोलित हैं। खट्टर सरकार के खिलाफ खाप पंचायतों की नाराजगी भी बढ़ती जा रही है। भाजपा और जेजेपी के रिश्ते भी बिगड़ने लगे हैं।
जीत की हैट्रिक लगाना सीएम खट्टर के लिए चुनौती
साल 2022 में हरियाणा में हुए जिला परिषद के चुनाव में भाजपा के निराशाजनक प्रदर्शन बताते हैं कि पार्टी हाईकमान को शायद पहले से ही यह आभास हो गया है कि राज्य में भाजपा के साथ सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। फिलहाल भाजपा-जेजेपी के साथ मिलकर प्रदेश में सरकार चला रही है। यह मुख्यमंत्री खट्टर का दूसरा कार्यकाल है। अब जीत की हैट्रिक लगाना उनके लिए एक चुनौती है।