
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
मोदी सरकार के नौ साल पूरे हो गए हैं। इस खुशी में भाजपा 30 मई से 30 जून तक एक माह का कार्यक्रम आयोजित कर रही है। जिसका मकसद आम जनता से संपर्क साधना है। इसी के तहत भाजपा के चाणक्य और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नरेन्द्र 10 जून और 11 जून को चार राज्यों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। यह सभी कार्यक्रम मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे हैं। आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम में अमित शाह की रैली होने की संभावना है। विशाखापत्तनम की रैली पर देश के सभी दलों की नजर है। ऐसी संभावना बन रही है कि विशाखापत्तनम रैली में भाजपा, एन चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली तेलुगु देशम पार्टी के साथ हाथ मिला लेगी। एक बार फिर आंध्र प्रदेश की राजनीति में एक नया गुल खिलेगा।
अमित शाह का 10 जून व 11 जून का कार्यक्रम
अमित शाह के कार्यक्रम के अनुसार विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश), तिरुपति (आंध्र प्रदेश), पाटन (गुजरात) और नांदेड़ (महाराष्ट्र) में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। रविवार 11 जून को आंध्र प्रदेश जाने से पहले तमिलनाडु के वेल्लोर में भी एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
यह भी पढ़ें - TDP-BJP में गठबंधन के आसार! शाह-नायडू की मुलाकात ने दी अटकलों को हवा
आंध्र प्रदेश में जनसभा को संबोधित करेंगे शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को आंध्र प्रदेश में जनसभा को संबोधित करेंगे और लोग नए गठबंधन के संदर्भ में राज्य के लिए भाजपा की राजनीतिक योजनाओं पर उनके संबोधन में किसी संदेश की उत्सुकता से तलाश करेंगे। राज्य की सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस अब तक प्रमुख मुद्दों पर केंद्र सरकार का समर्थन करती रही है।
तिरुपति, पाटन और नांदेड़ में रैली करेंगे शाह
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा भी 10 जून को राज्य के तिरुपति में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। वह तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा भी करेंगे। अमित शाह शनिवार को गुजरात के पाटन और महाराष्ट्र के नांदेड़ में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
वेल्लोर में भी जनसभा को संबोधित करेंगे शाह
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि अमित शाह नांदेड़ में हजूर अचलनगर साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकेंगे। वह आंध्र प्रदेश की यात्रा से पहले रविवार को तमिलनाडु के वेल्लोर में एक सभा को संबोधित करेंगे। सरकार की वर्षगांठ के अवसर पर भाजपा 30 मई से 30 जून के बीच एक महीने का जनपहुंच कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
यह भी पढ़ें - KCR के रुख में भारी बदलाव, अब BJP P नहीं कांग्रेस पर साध रहे निशाना
Updated on:
09 Jun 2023 07:28 pm
Published on:
09 Jun 2023 06:32 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
