
गुजरात में यूपी-बिहार के लोगों पर हमला: राहुल गांधी बोले- गरीबी से बड़ी कोई दहशत नहीं
नई दिल्ली। गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमले और पलायन की जंग में अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी कूद गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने इस मुद्दे के जरिए गुजरात मॉडल और बेरोजगारी से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि गुजरात में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों पर हो रही हिंसा के पीछे व्यवस्था और अर्थव्यवस्था दोनों की चरमराहट है।
राहुल गुजरात मॉडल पर उठाया सवाल
कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्विटर पर लिखा कि गरीबी से बड़ी कोई दहशत नहीं है। गुजरात में हो रही हिंसा की जड़ वहां के बंद पड़े कारखाने और बेरोजगारी है। व्यवस्था और अर्थव्यवस्था दोनों चरमरा रही है। प्रवासी श्रमिकों को इसका निशाना बनाना पूर्णत गलत है। मैं पूरी तरह से इसके खिलाफ खड़ा रहूंगा।
योगी बोले- गुजरात में लोग महफूज
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि गुजरात में राज्य के लोग महफूज है और सम्मानजनक तरीके से गुजर बसर कर रहे हैं। इससे पहले योगी ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से फोन पर बात कर हालात का जायजा लिया। योगी ने कहा कि गुजरात के हालात पिछले तीन दिनों से सामान्य बना हुआ है। रूपाणी ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि गुजरात सरकार ने उत्तर भारतीयों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए हैं।
अखंड भारत में गुजराती गैर गुजराती सभी एक: रूपाणी
विजय रूपाणी ने कहा कि अन्य राज्यों के लोगों पर हमला कर गुजरात की शांति को पलीता लगाने की कोशिश हो रही है। ऐसा करने वाले तत्वों को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि गुजरात की यह परंपरा रही है कि अन्य राज्यों से आने वाले लोगों समाज को अपना समझकर स्वीकार किया है। यहां सभी राज्य के लोग शांत वातावरण में रहते हैं। अखंड भारत में गुजराती गैर गुजराती सभी एक है। वहीं बच्ची से रेप मामले पर सीएम ने कहा कि बलात्कार करने वाले अपराधियों के हमारी पुलिस ने 24 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया था।
अबतक 431 लोगों को गिरफ्तार: मुख्य सचिव
गुजरात के मुख्य सचिव जे एन सिंह ने बताया कि अब तक 52 मामलों में 431 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने दावा किया कि पिछले 24 घंटे में छिटपुट मामलों को छोड़ कर कोई बड़ी घटना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि गुजरात को छोड़ कर जाने वाले लोगों के बारे में कोई पक्का आंकड़ा नहीं है पर इनमें से अधिकतर दुर्गापूजा और अन्य त्योहारों के मद्देनजर गए हैं।
Published on:
08 Oct 2018 09:07 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
