
कांग्रेस नेता उदित राज (Source-IANS)
Pakistan Vishwaguru statement: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव के बाद हुए सीजफायर से दुनिया भर में हलचल मच गई है, और भारत में भी इस मुद्दे पर राजनीति तेज हो गई है। इसी बीच कांग्रेस नेता उदित राज का एक बयान चर्चा के केंद्र में आया है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को विश्वगुरू और ग्लोब लीडर बताया है। इसके साथ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर भी तीखा हमला बोला है और उनका कहना है कि सीजफायर के बाद पाकिस्तान और विदेश के लोग भारत का मजाक उड़ा रहे हैं।
दिल्ली के पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता ने कहा कि पाकिस्तान युद्ध रुकवाकर विश्वगुरु बन चुका है। पाकिस्तान को विश्वगुरु बोलने से लोग हैरान हो रहे हैं क्योंकि भारत लंबे समय से दुनिया में अपनी मजबूत पहचान और नेतृत्व बनाने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में विपक्ष के इस बयान से राजनीति में बहस और ज्यादा तेज हो गई है।
उदित राज ने पाएम मोदी की आलोचना करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि ‘कांग्रेस ने जो 70 साल में इज्जत कमाई, उसे पीएम मोदी ने बर्बाद कर दिया।' उनके अनुसार पिछले कुछ सालों में भारत की अंतरराष्ट्रीय साख को नुकसान पहुंचा है। उनका मानना है कि प्रधानमंत्री ने विदेशों में जबरदस्ती गले मिलकर और हंसी-मजाक करके खुद का मजाक उड़वाने के साथ-साथ देश को बदनाम भी किया है। साथ ही उन्होंने मोदी पर तंज कसते हुए यह भी लिखा कि देश में झूठ चल सकता है, विदेश में नहीं।
ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच सीजफायर लगने के बाद पाकिस्तान ने भी अपनी भूमिका की तारीफ की। विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अब दुनिया पाकिस्तान को एक भरोसेमंद मध्यस्थ के रूप में देख रही है। उन्होंने इस समझौते को अपने नेतृत्व की जीत बताया और कहा कि हाल के घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान की छवि मजबूत हुई है और अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उस पर ध्यान बढ़ गया है।
Updated on:
09 Apr 2026 01:18 pm
Published on:
09 Apr 2026 01:18 pm
