27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हमला: सीएम रूपाणी बोले- कुछ लोग राज्य की शांति को लगा रहे पलीता

गुजरात में यूपी और बिहार के लोगों पर हो रहे हमले पर मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा है कि अखंड भारत में गुजराती गैर गुजराती सभी एक हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 8 Oct 2018, 7:57 PM IST

Vijay Rupani

गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हमला: सीएम रूपाणी बोले- कुछ लोग राज्य की शांति को लगा रहे पलीता

नई दिल्ली।गुजरात में उत्तर भारतीय समुदाय पर हो रही हिंसा और उनके पलायन की खबरों के बीच मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि अब स्थिति नियंत्रण में है। पिछले 24 घंटे में कोई वारदात नहीं हुई है। उन्होंने राय के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी रूपाणी से टेलीफोन पर बातचीत की है। रूपाणी ने उन्हें गैर-गुजरातियों की गुजरात में पूरी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया।

अखंड भारत में गुजराती गैर गुजराती सभी एक: रूपाणी

विजय रूपाणी ने कहा कि अन्य राज्यों के लोगों पर हमला कर गुजरात की शांति को पलीता लगाने की कोशिश हो रही है। ऐसा करने वाले तत्वों को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि गुजरात की यह परंपरा रही है कि अन्य राज्यों से आने वाले लोगों समाज को अपना समझकर स्वीकार किया है। यहां सभी राज्य के लोग शांत वातावरण में रहते हैं। अखंड भारत में गुजराती गैर गुजराती सभी एक है। वहीं बच्ची से रेप मामले पर सीएम ने कहा कि बलात्कार करने वाले अपराधियों के हमारी पुलिस ने 24 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया था।

अबतक 431 लोगों को गिरफ्तार: मुख्य सचिव

गृह राज्य मंत्री प्रदीप जाडेजा ने कहा कि पहले जातिवाद के नाम पर गुजरात को बांटने की साजिश असफल होने पर अब कुछ लोग इस तरह के प्रयास कर रहे हैं पर इसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को गुजरात में पूरी सुरक्षा दी जाएगी और उन्हें वापस नहीं लौटना चाहिए। वहीं गुजरात के मुख्य सचिव जे एन सिंह ने बताया कि अब तक 52 मामलों में 431 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने दावा किया कि पिछले 24 घंटे में छिटपुट मामलों को छोड़ कर कोई बड़ी घटना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि गुजरात को छोड़ कर जाने वाले लोगों के बारे में कोई पक्का आंकड़ा नहीं है पर इनमें से अधिकतर दुर्गापूजा और अन्य त्योहारों के मद्देनजर गए हैं।

बच्ची से रेप के बाद शुरू हुई हिंसा

बता दें कि कुछ दिनों पहले उत्तर गुजरात के साबरकांठा में ठाकोर समुदाय की 14 महीने की बच्ची से रेप की वारदात हुई थी। इस मामले में बिहार के मूल निवासी एक शख्स की गिरफ्तारी के बाद से राज्य के उत्तरी जिलों में हिंसा की घटनाएं हो रही हैं। इन घटनाओं के चलते राज्य के श्रमिकों के पलायन और डर के कारण पिछले कुछ दिनों से काम पर नहीं आने के चलते मुख्य रूप से छोटे और मझौले उद्योगों और अन्य तरह के व्यवसायिक कामों में करोड़ों रूपए का कारोबारी नुकसान होने का भी अनुमान लगाया गया है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग