26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र: कांग्रेस ने बालासाहेब थोराट को विधानसभा में बनाया नेता प्रतिपक्ष

महाराष्ट्र विधानसभा में फेरबदल निचले सदन के नेता नामदेवराव वडेट्टीवार होंगे राधा कृष्ण विखे पाटिल के इस्तीफे से नेता प्रतिपक्ष का पद था खाली

2 min read
Google source verification
Balasaheb Thorat

महाराष्ट्र: कांग्रेस ने बालासाहेब थोरात को विधानसभा में बनाया नेता प्रतिपक्ष

नई दिल्ली। महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर आ रही है। कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट को महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है। बालासाहेब को यह पद राधा कृष्ण विखे पाटिल के कांग्रेस छोड़ने के बाद मिला है। नेता प्रतिपक्ष के अलावा पार्टी ने विधानसभा और विधान परिषद के अंदर भी कई दूसरे पदों पर बदलाव किए हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा में फेरबदल

शुक्रवार को कांग्रेस हाईकमान ने बताया कि महाराष्ट्र विधानसभा में बालासाहेब थोराट को नया नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। बालासाहेब राधा कृष्ण विखे पाटिल की जगह अब थोराट विधानसभा में कांग्रेस के नेता होंगे। इसके अलावा निचले सदन के नेता नामदेवराव वडेट्टीवार होंगे। वहीं, विधान परिषद के नेता शरद रणपिसे होंगे।

विखे पाटिल के इस्तीफे के बाद पद हुआ था खाली

कांग्रेस के दिग्गज नेता और महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे राधाकृष्णन विखे पाटिल ने पिछले महीने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी विधायकी भी छोड़ दी थी।

चर्चा यह है कि राधाकृष्णन विखे पाटिल भाजपा में शामिल हो सकते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले राधाकृष्णन के बेटे सुजय विखे पाटिल लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए थे और उन्होंने लोकसभा चुनाव भी जीता है।

महाराष्ट्र कांग्रेस में भी अंदरूनी कलह


यहां आपको बताते चलें कि हाल ही में कांग्रेस से निष्कासित विधायक अब्दुल सत्तार ने कहा था कि कांग्रेस के 8 से 10 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस में भी अंदरूनी कलह जारी है और कई नेता पार्टी छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं।