7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, एक घंटे के बाद बैठक खत्म

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की है। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बैठक चली।

less than 1 minute read
Google source verification
दिल्ली में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, एक घंटे के बाद बैठक खत्म

दिल्ली में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, एक घंटे के बाद बैठक खत्म

नई दिल्ली। पुलवामा हमले के बाद से पाकिस्तान और भारत के बीच माहौल गरमा गया है। पुलवामा हमले के बाद से भारत लगातार मंथन कर रहा है और पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने की रणनीति बनाने पर विचार कर रहा है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में प्रधानमंत्री के साथ बड़ी बैठक की है। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बैठक चली। अभी तक इस बारे में कोई सूचना बाहर नहीं आई है कि दोनों के बीच किन मुद्दों पर बैठक की गई। हालांकि यह कयास लगाया जा रहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करने के संबंध में बातचीत की गई होगी। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले कई बार सख्त संदेश देते हुए कहा है कि पुलवामा में शहीद हुए जवानों की कुर्बानी को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा।

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण तीनों सेनाध्यक्षों के साथ करेंगी बैठक

आपको बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े फैसले लिए हैं। पानी रोकने से लेकर मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा छीनकर भारत ने पाकिस्तान को अलग-थलग करने की पूरी योजना बना ली है। इस बीच बड़ी खबर ये आ रही है कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत एक और बड़ी कार्रवाई कर सकता है। खबरों के मुताबिक, सोमवार (25 फरवरी) को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण एक बड़ी बैठक करने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक, भारतीय दूतावास के बड़े अधिकारियों के साथ रक्षा मंत्री की ये बैठक होगी और इस बैठक में तीनों भारतीय सेनाध्यक्ष शामिल होंगे। ये बैठक पुलवामा आतंकी हमले को लेकर ही होगी और ये भी तय है कि बैठक में पाकिस्तान पर कार्रवाई को लेकर चर्चा होगी।

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.