नई दिल्ली। भाजपा नीत एनडीए से उसका एक और सहयोगी दल अलग हो सकता है। ऐसे संकेत भाजपा के हमेशा साथ रही ऑल झारखंड स्टूडेन्ट्स यूनियन (आजसू) ने दिए हैं। आजसू ने स्पष्ट कहा है कि अगर भाजपा अपने रवैये में बदलाव नहीं लाती तो आने वाले विधानसभा चुनाव में वह अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी और सभी 81 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। वहीं दूसरी ओर बिहार में भी जेडीयू और भाजपा के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है। बिहार में जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि वह चुनाव में अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। अब अगर आजसू एनडीए का साथ छोड़ती है तो झारंखड में भाजपा अकेली रह जाएगी।