2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार: चुनाव परिणाम से भाजपा कार्यालय में सन्नाटा तो कांग्रेस, राजद में जश्न

देश के पांच राज्यों में हुए चुनाव के बाद शुरुआती रूझानों से जहां कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टी राजद में खुशी का माहौल है वहीं भाजपा कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है।

2 min read
Google source verification

image

Mohit sharma

Dec 11, 2018

Bihar

बिहार: चुनाव परिणाम से भाजपा कार्यालय में सन्नाटा तो कांग्रेस, राजद में जश्न

नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में हुए चुनाव के बाद शुरुआती रूझानों से जहां कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टी राजद में खुशी का माहौल है वहीं भाजपा कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है। संभावित चुनाव परिणामों को देखते हुए भाजपा के नेताओं के सुर भी बदल गए हैं। बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि शुरुआती रूझानों से स्पष्ट है कि कांग्रेस ने बढ़त बनाई है। यह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर लोगों की उम्मीद को दर्शाता है। इस चुनाव परिणाम से स्पष्ट है कि कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वाली भाजपा को लोगों ने बता दिया है कि वे अब 'भाजपा मुक्त देश' बनाने की ओर चल पड़े हैं।

राष्ट्रपति ने कुशवाहा का इस्तीफा किया मंजूर, पीएम मोदी पर धोखा देने का आरोप

भाजपा के बिहार प्रदेश कार्यालय में जहां सन्नाटा पसरा है वहीं कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में गहमागहमी बनी हुई है। कार्यकर्ता रुझानों में कांग्रेस की बढ़त के बाद ही यहां पहुंचने लगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की बढ़त को लेकर पटाखे फोड़े और खुशियां मनाई।कांग्रेस की सहयोगी राजद के नेताओं ने भी कहा कि यह परिणाम भाजपा के गिरते ग्राफ का इशारा है। राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि यह तो अभी ट्रेलर है, पूरी फिल्म 2019 में दिखेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा तो सेमीफाइनल में ही बाहर हो गई।

कांग्रेस की जीत पर बोले सिद्धू, अब राहुल के हाथों में होगी देश की तकदीर

इधर, भाजपा के नेता और राज्य के पथ निर्माण विभाग के मंत्री नंदकिशोर यादव इस चुनाव को सेमीफाइनल मानने से इंकार करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य और देश के चुनाव में अंतर होता है। राज्य के चुनाव में स्थानीय मुद्दे भी हावी होते हैं। ऐसे में किसी एक चुनाव परिणाम से प्रभाव की बात करना बेमानी है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव परिणाम से भाजपा पर कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि पूरे चुनाव परिणाम के आने तक प्रतीक्षा करनी चाहिए।

Story Loader