30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस की जीत पर बोले सिद्धू, अब राहुल के हाथों में होगी देश की तकदीर

पंजाब सरकार में केबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का श्रेय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 11 Dec 2018, 11:40 AM IST

birthday special: controversial sixer king Navjot Sidhu know his story

55 के हुए सिद्धू, कभी छक्के मारने मशहूर थे विवादों से भी रहा है नाता लेकिन इन बातों से अंजान होंगे आप

नई दिल्ली। भाजपा शासित तीन राज्यों में बन रही कांग्रेस की सरकार से पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी खुशी का माहौल है। कांग्रेस के नेता और पंजाब सरकार में केबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का श्रेय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को दिया है। सिद्धू ने कहा कि राहुल भाई पहले से ही सबको साथ लेकर चलते। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को इंसानियत की मूर्ति बताया। पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि राहुल गांधी जल्द ही भारत की तकदीर को अपने हाथों में लेने वाले हैं, वो बड़े मजबूत हैं। सिद्धू ने भाजपा को भाजपा का नया नाम जीटीयू यानी गिरे तो भी टांग उपर बताया है।

आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान में करतापुर साहिब गुुरुद्वारा के सिलान्यास कार्यक्रम को लेकर पिछले दिनों काफी चर्चा में रहे थे। उनकी पाक यात्रा को लेकर न केवल भाजप बल्कि उनकी पार्टी के लोग भी काफी नाराज थे। इसका एक बड़ा कारण यह भी था कि खुद पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान का न्योता अस्वीकार करते हुए आतंकी घटनाओं के चलते पड़ोसी मुल्क से किसी भी तरह की बातचीत करने से इनकार दिया था। बावजूद इसके सिद्धू पाकिस्तान के बुलावे पर समारोह में हिस्सा लेने गए।

कोर कमेटी की बैठक बुलाई

वहीं, कांग्रेस के पक्ष में आ रहे रूझान के बाद पीएम मोदी ने पार्टी कोर कमेटी की बैठक बुलाई है। संसद भवन में बुलाई गई बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि संसद का शीत सत्र काफी अहम है। उन्होंने कहा कि सदन में केवल अहम मुद्दों पर बात हो। पीएम ने कहा कि सरकार संसद में जनहित के बिल लाएगी। आपको बता दें कि पीएम मोदी शीतकालिन सत्र शुरू होने से पहले पीएम मोदी संसद भवन पहुंचे है।